LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अब राह नहीं आसान , बस इतना समझ लीजिए,...पहले सत्र की शुरुआत में विपक्षी नेताओं ने खिंचा खंजर...दस साल बाद ही सही, विपक्ष की मजबूत मौजूदगी के मायने

अब राह नहीं आसान , बस इतना समझ लीजिए,...पहले सत्र की शुरुआत

दिल्ली- चेहरे पर मुस्कान हाथ में संविधान.. संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का नजारा देखने लायक था... राजनीतिक पंडित इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं... विपक्ष जब मजबूत होता है तभी देश तरक्की करता है...सर पर लाल टोपी हाथ में संविधान लेकर सभी सपा विधायक संसद पहुंचे थे अखिलेश यादव के चेहरे पर अलग सी मुस्कान थी.... तस्वीर थी विपक्ष के नेताओं के सिटिंग अरेंजमेंट की. जब विपक्ष की ओर इसके नेता बैठे तो फ्रंट लाइन में सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी नजर आए तो लाल टोपी लगाए हुए अखिलेश यादव उनके बगल में बैठे थे. इसी जगह बैठे थे अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद. अखिलेश हर जगह उन्हें अपने साथ लेकर चल रहे थे और कई मौकों पर तो खुद से आगे भी रख रहे थे.

अखिलेश यादव फैजाबाद लोकसभा सीट से जीत कर आये अवधेश प्रसाद को पीछे की पंक्ति से बुलाकर अपने बगल में खड़ा किया और देशभर को यह मैसेज देने की कोशिश की जिस अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करके भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था उसी अयोध्या सीट पर भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली अखिलेश यादव देशभर को यह मैसेज देना चाहते थे कि श्री राम का आशीर्वाद उन्हें मिला इसलिए वह उत्तर प्रदेश में 37 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं।

अखिलेश यादव और राहुल गांधी अवधेश प्रसाद को पीछे की पंक्ति से बुलाकर बीच में खड़ा किया सभी विपक्षी सांसदों के हाथों में संविधान की किताब थी सभी विपक्षी सांसद यह मैसेज देने की कोशिश कर रहे थे कि हम संविधान बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। सच है कि तस्वीर जो भी हो, जैसी भी हो, फर्क तब पड़ता है जब देखने का नजरिया हो. 

बात जब राजनीति की हो तो तस्वीरें और भी मौजूं हो जाती हैं, क्योंकि किस तस्वीर को किस नजरिए से देखा जा रहा है और उनका क्या मतलब हासिल हो रहा है, ये सिर्फ वक्त ही बता सकता है.मौका था 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत का और इस दौरान विपक्ष की ओर से जो तस्वीर निकल कर सामने आई है, उसने बिना बोले ये जता दिया है कि दस साल बाद ही सही, लेकिन इस बार हमारी (विपक्ष की) मौजूदगी संसद में मजबूती से रहेगी...

NSIT
Nsmch

अखिलेश यादव और राहुल गांधी सत्ता पक्ष को यह संदेश देना चाह रहे थे कि इस बार विपक्ष के बगैर सत्ता पक्ष कुछ नहीं कर सकता लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कई तैयारियां कर रखी थी कई बिल लाने वाली थी जैसे सोशल मीडिया पर शिकंजा कसना इसके अलावा कई अन्य चीजों पर लगाम लगाना चाहती थी लेकिन अब बगैर विपक्ष के सहमति की भारतीय जनता पार्टी कुछ भी नहीं कर सकती। यही वजह है कि चुनाव हारने के बाद भी विपक्ष के चेहरे पर मुस्कान थी उसे पता था कि अब उनकी भागीदारी संसद में कितनी होने वाली है। विपक्ष के मजबूत होने से इस बार सत्ता पक्ष का काम करने का तरीका अलग हो सकता है।

रिपोर्ट आशिफ खान