LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

अब तो सरकार ही बचा सकती है इस शादी को! शौचालय नहीं होने के कारण दो साल से ससुराल नहीं गया युवक, पत्नी को छोड़ा, समझाने आए ससुर को भी पीटा

अब तो सरकार ही बचा सकती है इस शादी को! शौचालय नहीं होने के क

NALANDA : एक तरफ सरकार हर घर में शौचालय बनाने के दावे करती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ घर ऐसे भी हैं, जहां अब भी शौचालय नहीं है। जिसका असर रिश्तों पर भी पड़ता है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक शौचालय नहीं होने के कारण दो साल से अपने ससुराल नहीं गया। साथ ही पत्नी को भी उसके मायके छोड़ दिया। इस दौरान जब ससुर उसे समझाने पहुंचे तो उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिलहाल, ससुर को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शौचालय और ससुर की पिटाई का यह मामला नालंदा जिले के हरनौत के तेलमर का है। जहां शौचालय नहीं रहने के कारण दामाद ने ससुराल आने से इंकार कर दिया और दो साल से पत्नी को मायके में छोड़ दिया। लड़की के परिवार वाले जब शादी कराने वाले रिशतेदार से पूछताक्ष करने पहुंचे तो उसने साफ तौर पर कहा कि जब तक शौचालय नहीं बनेगा दामाद ससुराल नहीं आएंगे।

Diarch GO

वहीं लड़की के पिता और रिश्तेदार के बीच इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई. रिश्तेदार के यहां गए लड़की के पिता लड्डू राम को लाठी-डंडे और रॉड से मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कल्याण विगहा रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो साल पहले हुई थी शादी

घटना के संबंध में पीड़ित की पत्नी ने बताया कि दो साल पहले अपनी बेटी जूही की शादी पटना सिटी निवासी विक्की कुमार से की थी. शादी के बाद लड़के को जब पता चला कि ससुराल में शौचालय नहीं है तो उसने ससुराल आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवार में विवाद उत्पन्न हो गया और उसके बाद लड़का पक्ष की ओर से केस भी दायर कर दिया गया।

NSIT
Nsmch