LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

अब दाउद इब्राहिम के परिवार संग मिलकर गेमिंग एप शुरू करने लेकर चर्चा में आया छत्तीसगढ़ के ठेले वाला, अपनी शादी पर खर्च कर चुका है दो सौ करोड़

अब दाउद इब्राहिम के परिवार संग मिलकर गेमिंग एप शुरू करने  ले

DESK : एक तरफ ईडी महादेव गेमिंग स्कैम को लेकर बॉलीवुड के कलाकारों को नोटिस जारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अब इस बात का खुलासा हुआ है कि महादेव ऐप प्लेटफॉर्म के सरगना सौरभ चंद्राकर का भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी  क्रिमिनल दाउद इब्राहिम से भी संबंध है। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि सौरभ  ने अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई मुश्तकीम से हाथ मिला लिया है. सौरभ और मुश्तकीम ने मिलकर गेम एप लांच किया है. इसमें एक एप है 'खेलोयार' जो भारत और पाकिस्तान में चलाया जा रहा है.

ईडी के अनुसार खेलोयार भी एक बेटिंग एप है, जिसके माध्यम से सौरभ चंद्राकर और दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का भाई मुश्तकीम करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. मुश्तकीम ने सौरभ को अपनी सिक्योरिटी भी दी है. दुबई से दोनों मिलकर लगातार बेटिंग एप चला रहे हैं, जिससे रोज करोड़ों का मुनाफा हो रहा है

बता दें कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला सौरभ चंद्राकर ने दुबई पहुंचकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का एप शुरू किया था. इस एप का नाम 'महादेव गेमिंग-बेटिंग ऐप' था। सौरभ चंद्राकर चर्चा में तब आया, जब इस साल फरवरी में अपनी शादी में बॉलीवुड के कई फिल्मी हस्तियों के कार्यक्रम आयोजित किए। बताया गया शादी पर उसने दो सौ करोड़ रुपए खर्च किए थे। 

इससे पहले सौरभ भिलाई में जूस का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता था। कोरोना काल में दोस्त के साथ मिलकर उसने बैटिंग एप शुरू किया और हजारों लोगों से पैसों की ठगी की।

NSIT
Nsmch