LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

भागलपुर के टॉप-10 की सूची में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात कुंदन साह अररिया से गिरफ्तार

भागलपुर के टॉप-10 की सूची में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात

भागलपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस जहां अलर्ट मोड में है वहीं अपराधियों पर नकेल कसने में बी जुटी हुई है. जिले का टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 50,000 रुपयों के इनामी और कुख्यात अपराधी कुंदन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कुंदन साह की गिरफ्तारी अररिया जिले से हुई है.  साह पर कई संगीन अपराध में शामिल होने का आरोप है. लूट,डकैती से लेकर आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में उसकी तलाश पुलिस, कर रही थी. कुंदन के ऊपर अलग-अलग थानों में छह से ज्यादा केस दर्ज हैं. 

कुंदन साह का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाने में लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में शिवानंद सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव, अतुलेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष कहलगांव, सशस्त्र बल कहलगांव थाना शामिल थे.

सिटी एसपी ने बताया कि उक्त अपराधी के गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई. एसआईटी द्वारा कुंदन साह को अररिया के सिमराहा ओपी से गिरफ्तार किया गया. कुंदन साह  साकिन मिर्जानहाट वारसलीगंज, थाना-मोजाहिदपुर भागलपुर का रहने वाला है.