LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

फूल मालाओं से नहीं, बिहार की इस शादी में बारातियों को हेलमेट देकर किया गया स्वागत, सांसद भी करने लगे तारीफ

फूल मालाओं से नहीं, बिहार की इस शादी में बारातियों को हेलमेट

CHHAPRA :  शादियों में बारातियों का स्वागत फूल मालाओं से किए जाने की परंपरा रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी है, जो शादी में कुछ अलग करने की चाहत रहते हैं। ऐसी ही एक शादी सारण की जिला मुख्यालय छपरा में हुई है। जहां वधू पक्ष ने बारातियों का स्वागत फूलों से नहीं, बल्कि हेलमेट देकर की है। इस कदम के जरिए लोगों को उनकी जिंदगी सुरक्षित रखने का खास मैसेज देने की भी कोशिश की गई है। क्षेत्र में हुए इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। यहां तक कि शादी में पहुंचे सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल ने तारीफ की है।

मामला भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन का है। बताया जाता है कि सामाजिक संस्था बिहार इप्टा के उपाध्यक्ष और पैगा मित्रसेन पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश कुमार यादव की भतीजी की शादी थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बेटी की शादी में आए बारातियों महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के हाथों हेलमेट प्रदान किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश देने की कोशिश हुई।

शादी में पहुंचे बीजेपी सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने भी इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाना चाहिए. बारातियों को हेलमेट देने के बाद सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

राजनीति के कई बड़े नेताओं ने नए जोड़े को दिया आशीर्वाद

बताया जाता है कि सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व मुखिया रमेश कुमार यादव की भतीजी के शादी कई बड़े दिग्गजों ने शिरकित की. जिसमें बिहार के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री जितेंद्र राय, जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप महासेठ, जिला महासचिव मनोरमा कुमारी, जिला परिषद अमित सिंह, बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष, भेल्दी थाना के पूर्व थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, छपरा सदर एसडीओ संजय राय, मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर चौहान, मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह, पैगा मित्रसेन के मुखिया संजीव कुमार, शेखपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया लाल बाबू राय पूर्व प्रधानाध्यापक अंबिका राय पूर्व प्रधानाध्यापक मुनीलाल सिंह राय साहब हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह कई गणमान्य लोग वर वधु को आशीर्वाद दिए।

NSIT
Nsmch