LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

किसी के माई में दम नहीं जो आरक्षण खत्म कर दे... हेमंत सोरेन की भाभी के लिए वोट मांगने पहुंचे राजनाथ सिंह की हूंकार, कहा- भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं

किसी के माई में दम नहीं जो आरक्षण खत्म कर दे... हेमंत सोरेन

दुमका- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी की माई में दम नहीं है जो आरक्षण को खत्म कर दे. उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले नेताओं की प्रति स्वतंत्र भारत में एक विश्वास का संकट पैदा हुआ है.हेमंत सोरेन की भाभी के लिए वोट मांगने पहुंचे राजनाथ  सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा के ऊपर आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगाता है. लेकिन मैं कहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने देंगे. 

किसी के माई के लाल में दम नहीं ....

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे. उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपका आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता है.

हेमंत सोरेन की भाभी के लिए वोट मांगने पहुंचे राजनाथ

जामा विधानसभा सीट से जेएमएम की तीन बार विधायक रहीं सीता सोरेन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल हुईं. शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन के जेएमएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो जाने से सारे सियासी समीकरण बदल गए है. 

भ्रष्टाचारियों मिलकर रहेगी सजा...

रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में मंत्री के पीएस के पीएस के पास से करोड़ों कैश मिल रहे हैं, तीन महीने में 300 करोड़ की वसूली की बात हो रही है, आखिर ये पैसा आया कहां से? उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में किसी भी मंत्री पर कालाधन एकत्रित करने का आरोप लगेगा, तो वो विश्वास के साथ कह सकते हैं, वैसे व्यक्ति का स्थान जेल में होगा.

NSIT
Nsmch

देश अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में धन-दौलत के मामले में हमारा देश दस साल पहले 11 वें स्थान पर था. मनमोहन सिंह दस साल पीएम रहे, लेकिन हमारा रैंक वहीं रहा. 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया. 

पीएम ने घोषित किया राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस

कांग्रेस की सरकारों पर महान आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की उपेक्षा का आरोप मढ़ते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार उनकी जयंती 15 नवंबर को मोदी जी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है. कांग्रेस-झामुमो के लोग केवल झूठ बोलकर और आंखों में धूल झोंककर राजनीति करते हैं, जबकि हम राजनीति केवल सरकार नहीं, देश और समाज बनाने के लिए करते हैं.राजनाथ सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी का सपना भारत की गरीबी मिटाने का है. उन्होंने कहा कि शायद ही कोई व्यक्ति यहां मौजूद होगा जिसे 5 किलो अनाज नहीं मिलता है

राजनाथ सिंह ने दुमका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. रक्षा मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी के माई के लाल में दम नहीं है कि वो आरक्षण खत्म कर दे. राजनाथ सिंह दुमका से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष और हेमंत सोरेन की भाभी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.