LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

डिप्टी सीएम के क्षेत्र के थाने में हथकड़ी नहीं : हाथ पकड़कर हत्या के आरोपी को बुजुर्ग पुलिसकर्मी के साथ भेज दिया अस्पताल

डिप्टी सीएम के क्षेत्र के थाने में हथकड़ी नहीं  : हाथ पकड़कर

HAJIPUR : वैशाली जिले के राघोपुर थाना के हैबतपुर से हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित चनारीक राय के पुत्र विजय राय उर्फ गोलू को राघोपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की प्रकिया के दौरान मेडिकल के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन हत्या मामले के गिरफ़्तार अभियुक्त के हाथ में हथकड़ी नही लगा हुआ था और जिस पुलिस कर्मी के सहारे थाना से जेल भेजने के लिए छोड़ा था, वो बुजुर्ग था। 

रस्सी ने गमछे से बांधा हाथ

शुरू में तो हत्या के आरोपी को बिना किसी रस्सी और हथकड़ी के अस्पताल में भेज दिया गया. जब पुलिस की लापरवाही की तस्वीर देख जब कैमरा ऑन हुई और हथकड़ी के बारे में पूछा गया तो पुलिस कर्मी अपने मुरेठा खोल हत्या आरोपित के हाथ बांध दिया और गमछे की दूसरी छोर को पकड़ लिया। जो पूरी प्रकरण कैमरा में कैद हो गई है। आख़िर में तो कैदी को जेल भेजना उनकी जिम्मेवारी होती है जो जिस केस का अनुसंधान अधिकारी होते हैं लेकिन वो तो साथ में नही थे और ना ही बंदी को हथकड़ी लगाई गई थी। 

Diarch GO

मेडिकल जांच के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल से कैदी भागने की कहानी पुरानी रही है। फिर भी पुलिस वालें सबक नहीं ले रहे है। जानकारी के अनुसार केस के अनुसंधान अधिकारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार है। 

मालूम हो कि बीते सोमवार को हैबतपुर निवासी मुकेश कुमार साह को बदमाशों ने हत्या कर शव को उसके घर के आगे टेंपो में रखकर फरार हो गया था। इस मामले में मृतक की पत्नी उषा देवी के बयान पर विजय राय उर्फ गोलू समेत दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की दर्ज की गई।

NSIT
Nsmch

बीते महीने सराय थाना में मलखाना से शराब बेचने की आरोपित सिपाही को बिना हथकड़ी लगाए लाया गया जो  की मेडिकल जांच के दौरान सदर अस्पताल से फरार हो गया था। लेकिन कुछ लोगों ने भाग रहे सिपाही को पकड़ लिया था। दूसरी घटना नगर थाना की पुलिस ने शराब मामले में एक कैदी को लाया था वो भी पुलिस अभी रक्षा से फरार हो गया था फिर बाद में दुबारा उसे घर से पकड़ लिया गया था