LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

जदयू की सीटें बचाने के लिए नीतीश की सियासी चाल होगी कामयाब!,तीसरे चरण में राजद को तीर से बेधने को पूरी तैयारी,मास्टर स्ट्रोक का मेन फैक्टर बनी 'आधी आबादी'

जदयू की  सीटें बचाने के लिए नीतीश की सियासी चाल होगी कामयाब!

अररिया: तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ी हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधेपुरा में ही अस्थायी घर बनाया हुआ है. सीमांचल की चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए वे मधेपुरा से ही जा रहे हैं. सीएम एक मई तक  यहीं कैंप करेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए मधेपुरा से ही हेलीकॉप्टर से जाएंगे. दो मई को वे पटना रवाना हो जाएंगे. वहीं  अररिया लोकसभा चुनाव की लड़ाई को अपने पक्ष में करने के लिए  नीतीश कुमार ने जनसभा में जंगलराज से लेकर  विकास की बात की. नीतीश कुमार ने अररिया की जंग को मुस्लिम और हिंदू की जंग से इतर कर विकास की राजनीति पर केंद्रित किया.  सीएम ने लालू के जंगलराज की याद लोगों को तरोताजा कराई . उन्होंने राजद के साथ गठबंधन के समय के बारे में भी जमसमुदाय को बताया. 

सीएम नीतीश ने अररिया में लोगों को संबोदित करते हुए कहा कि अब बिहार 90 की दशक से बाहर निकल चुका है. एनडीए ने आते हिंदू मुस्लिम का झंझट खत्म किया. सीएम नीतीश ने कहा कि सत्ता में आते मैने बिहार से हिंदू मुस्लिम के बीच संघर्ष की जो स्थिति थी उस से निकाला. मदरसा को आधुनिक बनाया गया. सीएम नीतीश ने कहा कि  हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी का भी काम किया, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है. नीतीश ने कहा कि साल 2015 में 7 निश्चय योजना लाकर गांव-गांव तक सड़क, शुद्ध पेयजल की सुविधा देने का काम किया. अल्पसंख्यक कल्याण हेतु कई योजनाओं को उनके द्वार एनडीए के शासन काल में ही पहुंच गया.2006 में पंचायत चुनाव कराया और महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमने सोचा महिलाएं घर से बाहर निकलें और राजनीति में शामिल हों और स्वयं मजबूत हों

नीतीश आधी आबादी को साधने में लगे हैं. उन्होंने अररिया की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कि स्वयं सहायता समूह बनाने की पहल बिहार से हुई. इससे बिहार की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने वर्ल्ड बैंक से सहायता लेकर इन समूह को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई.उनका नाम बदल कर जीविका रखा. सीएम नीतीश ने कहा कि आज बिहार में 10 लाख 51 हजार जीविका समूह है. हमारे इस मॉडल को देश के कई राज्यों ने अपनाया है उस समूह का नाम आजीविका रखा गया है.

अररिया में जनसभा को संबोधित करते नीतीश  ने कहा कि  साल 2005 से वाजपेयी जी के साथ भाजपा में काम करने का मौका मिला. उसके पहले बिहार में पति-पत्नी का जंगल राज बना हुआ था. नीतीश ने लालू पर आरोप लगाते हुए कहा कि  उनकी सरकार ने बिहार में कोई विकास का कार्य नहीं किया, बिहार में अपराध का बोलबाला था. 

NSIT
Nsmch

अररिया में नीतीश कुमार ने राजद के साथ 17 महीने के गठभंधन पर जनसमूह को बताया राजद के साथ मेरा दम घुट रहा था. अच्छा हुआ अलग हो गए अब हम स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं. राजद ने कोई विकास नहीं किया. हमारे द्वारा किए गए विकास कार्य को राजद भूना रहा है. हमने 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था. जिसमें 5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा दिया है. शेष 5 लाख लोगों को भी रोजगार दिया जाएगा.