LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

नीतीश कुमार ने अरवल के कुर्था में चुनावी सभा को किया संबोधित, लोगो को दिलायी 2005 से पहले की बिहार की याद, जहानाबाद प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

नीतीश कुमार ने अरवल के कुर्था में चुनावी सभा को किया संबोधित

ARWAL : जहानाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र स्थित अरवल जिले के कुर्था हाई स्कूल खेल मैदान प्रांगण में शुक्रवार को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में चुनावी सभा करने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली थी तो आधारभूत संरचनाओं से लेकर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सभी का हालत खराब थी जब सरकार में आए तो एनडीए सरकार ने काम करना शुरू किया। हम सरकार में आए तो सबसे पहले बच्चों को पोशाक व साइकिल वितरित की कानून व्यवस्था को ठीक किया।

महिला आरक्षण की बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2006 में उन्होंने पंचायती राज चुनाव एवं 2007 में नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जीविका के माध्यम से एक करोड़ 32 लाख महिलाएं जुड़कर अपने और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं। उन्होंने मजाकिए लहजे में कहा कि महिलाओं को सम्मान नहीं कीजिएगा तो क्या होगा, लड़का ऐसे ही पैदा होता है पुरूष पैदा कर सकता है जी, इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को आगे बढ़ाइए। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार का गठन होने पर 2005 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी दी उसके बाद 2020 में ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपने कार्यकाल में 10 लाख लोगों को रोजगार और सरकारी नौकरी देंगे। अब तक 5 लाख से अधिक लोगों को नौकरी तथा रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है। इस वर्ष से अंत तक 10 लाख लोगों को नौकरी तथा रोजगार देने का काम करेंगे। 

Diarch GO

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले का बिहार और वर्ष 2005 के बाद का बिहार में स्पष्ट फर्क देखा जा सकता है। पुराने लोगों ने वह दौर देखा है जब शाम होने के बाद लोग सड़कों पर नहीं निकलते थे। लोगों में हमेशा किसी अनहोनी को लेकर भय व्याप्त रहता था। कानून व्यवस्था की स्थिति लचर रहने के चलते बाहर के लोग बिहार में आने से कतराते थे। अब स्थिति बदल चुकी है बदले परिवेश में यहां के लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम करती है। उन्होंने मुसलमानों से भी आग्रह किया कि पहले हिन्दू मुस्लिम झगड़ा होता था जब हमलोग की एनडीए की सरकार बिहार में बनी तो सब बंद हो गया। मदरसों की राशि दी और बड़ी संख्या में कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई। उसका काम ही था लड़ाई झगड़ा करवाना, बड़े पैमाने पर शिक्षक नियुक्ति किया इसलिए आपलोग भी समझें। फिर आएगा तो ऐसे ही झगड़ा करवाते रहेगा।   

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके सहमति से बिहार में जातीय गणना कराने का निर्णय लिया और जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद बिहार में पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाया । उन्होंने नाम लिए बगैर परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ लोग पैदा किया इतना बाल बच्चा पैदा करता है कोई क्या। वे लोग बिहार की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग काफी दिनों से राजनीति में हैं, लेकिन अपने परिवार की बात नहीं करते हमारे लिए तो पूरा बिहार ही हमारा परिवार है इसलिए ऐसे लोगों का ध्यान रखिए, ये कोई काम नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दो बार गलती हुई कि दो बार उसे बना दिए लेकिन जब गड़बड़ का पता चला तो उसे साइड कर दिए ।हमलोग का रिश्ता शुरू से ही भाजपा के साथ है अब कहीं न जाएंगे अब भाजपा के साथ यही रहेंगे। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जहानाबाद से जिताईए हमलोग की इच्छा है 40 की 40 सीट जीताकर एनडीए के 400 का आंकड़ा पार हो जाए और नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश और मजबूत हो।वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार के उपलब्धियां से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि पुराने लोगों ने वह दौर देखा है जब शाम होने के बाद लोग सड़कों पर नहीं निकलते थे। लोगों में हमेशा किसी अनहोनी को लेकर भय व्याप्त रहता था। 

आपलोग जरा सोचिए पहले कुर्था जहानाबाद क्या स्थिति थी और अब क्या है। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है यह चुनाव से निर्णय होता है कि देश को आप किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत जो तरक्की कर रहा है एवं सशक्त बन रहा है उसकी पूरी दुनिया कायल है और जिस तरह से प्रधानमंत्री के कार्यों से पुरी दुनिया कायल है उसी तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरा देश कायल है। 

इसलिए आपलोग से विनती है कि विकास के नाम पर एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में 1 जून को मतदान करें। इससे पूर्व कुर्था के पूर्व जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा,पूर्व मंत्री नागमणि,विधानपरिषद सदस्य कुमुद रंजन,प्रदेश सचिव सत्येन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन समेत एनडीए के अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जदयू जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा ने किया।

रिपोर्ट - कुंदन कुमार