LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सासाराम-रांची इंटरसिटी में आग की खबर से मची भगदड़, दूसरी पटरी आ रही मालगाड़ी की चपेट में आए कई यात्री, अब तक चार की मौत

सासाराम-रांची इंटरसिटी में आग की खबर से मची भगदड़, दूसरी पटर

LATEHAR : खबर झारखंड के लातेहार से है, जहां सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्ट हो गई है। वहीं कई और लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। मामले लातेहार एसपी अंजनी अंजन  बताया है कि तीन डेड बॉडी रिकवर कर लिए गए हैं. आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है. लिहाजा, कुछ और लोगों के हताहत होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.वहींस्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस रूकी हुई है. इधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद एबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. 

हादसा लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात  हुआ है.जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है। जिसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। 

Diarch GO

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है. मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं. 

मामले में धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पुष्कर ने ईटीवी भारत को बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है. लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोग हताहत हुए हैं. रेल डिवीजन के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे मामले में विस्तृत जानकारी ली जा रही है विस्तृत जानकारी लेने के बाद इसे साझा किया जाएगा.

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरवाडीह से रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. दुर्घटना में जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. मौके पर भगदड़ मची हुई है और लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही है.