LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

ठंड के साथ नए साल का स्वागत, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत; बिहार में कोहरे ने रोकी ट्रेन और हवाई जहाज की रफ्तार

ठंड के साथ नए साल का स्वागत, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत;

पटना- साल 2024 के पहले दिन  ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा . नये साल में सूबे में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 

कोहरे की वजह से सोमवार को कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है. बिहार के कई इलाकों में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा. प्रदेश में नए साल के आगमन से ठीक पहले बिहार में तेजी से ठंड बढ़ चुकी है. पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा की वजह से पटना सहित बिहार के 25 जिलों में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलीै. धूप नहीं निकलने से पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात हो गए.ठंड से लोग ठिठुरते हुए दिखे. लोगों ने अलाव का सहारा ले लिया है. सूबे में सुबह में घने कोहरे से मौसम में बदलाव आने लगा है.

 बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. सुबह से लेकर देर शाम तक कुहासे की चादर में पूरा इलाका ढका रहा. कई जिलों में तो सूर्य भगवान के दर्शन भी नहीं हुए. कनकनी बढ़ने से लोग घर से बाहर भी नहीं निकले.बक्सर, आरा, रोहतास, सीतामढ़ी समेत बिहार के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिन में पछुआ हवा बहने से ठंड में भी इजाफा होना शुरू हो गया है. शाम होते ही ठंड अचानक बढ़ गई. लोग जल्द ही अपने आशियाने में पहुंच जाना चाह रहे थे.

 नया साल शुरू हो चुका है.मौसम विभाग के अनुसार बिहार में नए साल में यानि कि 2 जनवरी से 4 जनवरी 2024 के बीच हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने लगा है. साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव से राज्य में 2 से 4 जनवरी तक मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. जिसके परिणाम स्वरूप इस अवधि के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.  वहीं नए साल में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. वहीं बिहार में ठंड के तेवर अब धीरे धीरे तल्ख होने लगे है. दो जनवरी के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने की भी संभावना है. इस दौरान कुछ दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है.बिहार के अधिकांश हिस्सों में कुहासा का प्रकोप जारी है. रविवार को पूरे दिन बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में बहुत घना कोहरा छाया रहा. वहीं सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के लोग कोहरे से परेशान रहे.

NSIT
Nsmch

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 से 4 जनवरी के बीच  नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी. वहीं  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार का निचला वायुमंडल पूर्वी हवा के संपर्क में रहेगा. इसके चलते स्थानीय मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. बिहार के अधिसंख्य जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति रही. राज्य में दो व चार जनवरी को हल्की वर्षा के आसार हैं. पटना सहित राज्य के 26 शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. रविवार को सर्वाधिक ठंड मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में रही. यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.कोहरे के चलते जहां दृश्यता काफी कम है, वहीं इसके चलते ट्रेन और हवाई यातायात पर असर पड़ा है।