LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

आरा में घर में घुसकर भतीजे ने की चाचा की हत्या, संपत्ति विवाद को बताया गया कारण

आरा में घर में घुसकर भतीजे ने की चाचा की हत्या, संपत्ति विवा

ARA : खबर भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपने ही चाचा की चाकू घोंपकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ स्थित घुनसार गली का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मठिया मोड़ स्थित घुनसार गली निवासी स्वर्गीय लाल मोहन सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार है. जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।

 मृतक के बड़े भाई संजय कुमार ने बताया कि हम लोग तीन भाई हैं. जिसमें से मंजय सबसे छोटा भाई था. इस बीच बड़े भाई अरुण कुमार का लड़का विशाल अक्सर घर में हिस्सेदारी को लेकर लड़ाई झगड़ा करता था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर में विशाल हमारे घर आया और मेरे छोटे भाई मंजय कुमार से लड़ाई झगड़ा करने लगा. जब तक वह कुछ कहता उसपर चाकू से हमला कर दिया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. सिर्फ मंजय और उसकी पत्नी ही थी. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया. जबकि इस खूनी वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

NSIT
Nsmch