LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

कोटा में नीट के छात्र ने की आत्महत्या, खाना खाकर अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा लगाकर झूल गया

कोटा में नीट के छात्र ने की आत्महत्या, खाना खाकर अपने कमरे म

DESK :  देश की कोचिंग सिटी कोटा में फिर एक बार एक एक छात्र ने अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हरियाणा के रहनेवाले छात्र की पहचान सुमित पांचाल के रूप में की गई है। वहीं छात्र की मौत की खबर के बाद कोटा पहुंचे परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या करार दिया है।

छात्र सुमित शहर के कुन्हाड़ी में लैंडमार्क सिटी के उत्तम रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था। रविवार को दोपहर में हॉस्टल की मैस में अन्य छात्रों क साथ भोजन किया था, उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं निकला। शाम को जब सुमित ने स्वजनों का फोन नहीं उठाया तो उसके पिता ने हॉस्टल के वार्ड को सूचना दी। इसके बाद वॉर्डन ने सुमित के कमरे का दरवाजा बजाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर रात करीब साढ़े नौ बजे कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सुमित पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस हॉस्टल पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

Diarch GO

स्वजन सोमवार सुबह कोटा पहुंचे जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। मामले को लेकर सुमित के स्वजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। सुमित के पिता विजयपाल पांचाल की रोहतक में फेब्रिकेशन की दुकान है। सुमित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पिता ने कहा, सुमित को कोई परेशानी नहीं थी। लगभग हर दिन उससे मोबाइल पर बात होती रहती थी।

दादा राजकुमार पांचाल ने कहा, रविवार को मेरी हॉस्टल के कर्मचारी से बात हुई थी तो उसने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी। उन्होने बताया कि मैं मेरे पौत्र के बारे में हॉस्टल के कर्मचारियों से जानकारी लेता रहता था। उन्होंने कहा, यह आत्महत्या नहीं हत्या है। एसआईटी से इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस के अनुसार सुमित रोहतक में नेहरू कालोनी का निवासी था। उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक कोटा में आठ कोचिंग छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है।

NSIT
Nsmch

 प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हॉस्टल के कमरे में एंटी हेंगिग डिवाइस नहीं लगी हुई थी, अगर डिवाइस लगी होती तो शायद सुमित की जान बच सकती थी। ज्ञात रहे कि आत्महत्याओं के केस बढ़ने के चलते कोटा में हॉस्टल के कमरों में पंखे पर एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाना जरूरी कर दिया गया है।