LATEST NEWS

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, जमकर लगाये नारे

समस्तीपुर में एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी के रोड शो में उमड़

SAMASTIPUR : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी आज पहली बार समस्तीपुर पहुंची। समस्तीपुर के मुसरीघरारी से शुरू हुई रोड शो अलग-अलग जगह होते हुए जिला मुख्यालय से आगे बढ़ी और यह रोड शो समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के कुशेश्वर स्थान तक किया गया। 

इस दौरान एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी के द्वारा समस्तीपुर पहुंचने पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित करने के बाद थानेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए प्रत्याशी शाम्भवी चौधरी ने कहा की वह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी और समस्तीपुर में विकास अलग गाथा रचेगी। 

वहीँ बिहार सरकार के मंत्री और शाम्भवी के पिता अशोक चौधरी ने कहा कि यह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी है और सबसे अधिक वोट से चुनाव जीत कर इतिहास रचेगी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम घटक दल के नेता और समर्थक मौजूद रहे।


NSIT
Nsmch

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट