LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

छत्तीसगढ़ में CRPF कैंप में नक्सलियों ने किया हमला, 3 जवान शहीद, 14 से ज्यादा घायल, आज ही लगाया गया था शिविर

छत्तीसगढ़ में CRPF कैंप में नक्सलियों ने किया हमला, 3 जवान श

DESK : छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद से नक्सलियों द्वारा हमले तेज कर दिये गए हैं. पिछले डेढ़ माह में दूसरी बार नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं. वहीं 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या इससे अधिक हो सकती है।  उधर, हमले की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है जिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था, उसे आज ही स्थापित किया गया था।

यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुडियाम गांव में उस वक्त हुई जब कोबरा कमांडो अग्रिम अभियान शिविर (एफओबी) स्थापित करने के लिए काम कर रहे थे. एफओबी एक दूरस्थ शिविर है जिसका उद्देश्य मुख्य नक्सली क्षेत्रों में सक्रिय सुरक्षा बलों को अभियानगत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि जब गोलीबारी हुई तब 201वीं ‘कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) इलाके में काम कर रही थी. अधिकारियों ने कहा कि कमांडो ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

आज ही लगाया गया था सुरक्षा कैंप

जानकारी के मुताबिक सुकमा के थाना जगरगुण्डा इलाके में नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसने और इलाके के लोगों को सहायता देने के लिए आज 30 जनवरी को ही सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया था. कैंप के बाद सीआरपीएफ के कोबरा जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान जवानों के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। 

सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की गई। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गए। हालांकि इस मुठभेड़ में 3 जवान गोली लगने से शाहिद हो गए। वहीं 14 जवान घायल हो गए। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

NSIT
Nsmch