LATEST NEWS

  • Patna Ward Member Killed
  • Patna Crime: पटना में 150 रुपये के विवाद में मर्डर, कैंची से ताबड़तोड़ वार कर वार्ड सदस्य का

  • Bihar Promotes 49 Police Inspectors to DSP
  • Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस के 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, पढ़िए लिस्ट

  • Bihar Paddy Procurement
  • बिहार के किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! धान खरीद पर दिया बड़ा आदेश

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

14 लाख के इनामी नक्सली ने हथियार छोड़ कलम उठाया, पास की 10वीं की परीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने फोन कर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामना

14 लाख के इनामी नक्सली ने हथियार छोड़ कलम उठाया, पास की 10वी

DESK > छत्तीसगढ़ भारत के उन राज्यों में शामिल है, जहां आज सबसे ज्यादा नक्सली सक्रिय हैं। ऐसे में यहां की सरकार द्वारा इन नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसमें अब कामयाबी मिलने लगी है। इसका बड़ा उदाहरण लिवरू उर्फ दिवाकर नाम के नक्सली को देखकर समझा जा सकता है। जिसने इस साल मैट्रिक की परीक्षा पास करने में सफलता हासिल  की है। उसकी इस कामयाबी पर खुद प्रदेश में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन किया और उसे बधाई दी है। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

लिवरु उन नक्सलियों में शामिल रहा है, जिसे पकड़ने के लिए 14 लाख का इनाम घोषित था। महज 16 साल की उम्र में हथियार उठा लिया था। नक्सली के रूप में 17 वर्षों तक जंगल-जंगल भटकने के बाद अपनी पत्नी के साथ 2021 में  पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उनकी पत्नी पर 8 लाख रुपये का इनाम था। अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। कबीरधाम एसपी डा अभिषेक पल्लव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 200 से अधिक बच्चों को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फार्म भरावाया गया था। जिसमें दिवाकर ने वर्ष 2021 में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद पढ़ाई शुरू की और 35 प्रतिशत अंक प्राप्त पास हुआ है। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा है कि हमारे जो भी भाई बहन रास्ता भटककर नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं वे लिवरु उर्फ दिवाकर से प्रेरणा लें और मुख्यधारा में लौटकर अपने जीवन में भी सुखद परिवर्तन लाएं। 

Diarch GO

लिवरु जैसे नक्सलियों के मुख्यधारा में वापस लौटने पर गृह मंत्री शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नीति से प्रभावित होकर राज्य के नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। गृह मंत्री शर्मा ने इस बात के लिए प्रसन्नता व्यक्त की है कि कबीरधाम पुलिस की पहल और मदद से जिले के नक्सल प्रभावित गांवों के 105 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली है। गृह मंत्री शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।