LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

NATIONAL HINDI DAY : छत्तीसगढ़ में अब हिन्दी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, इसी सत्र से कोर्स शुरू करने के लिए सीएम ने दी मंजूरी

NATIONAL HINDI DAY : छत्तीसगढ़ में अब हिन्दी में भी होगी एमब

DESK : आज पूरे देश में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूबे के  छात्रों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने दिन्दी दिवस की प्रदेश वासियों को शुभकामना देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में अब ड़ॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी में होगी । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि  हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इस साल के प्रथम सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए छात्र- छात्राओं की संख्या के हिसाब से आवश्यक किताबें उपलब्ध कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय हैं। हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने का सबसे अधिक लाभ हमारे गांव से आने वाले छात्रों को होगा, जो अधिकतर हिंदी मीडियम से होते हैं। वे प्रतिभाशाली तो होते हैं लेकिन अंग्रेजी की वजह से उन्हें चिकित्सा पाठ्यक्रम में कुछ दिक्कत आती है। अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इससे चिकित्सा छात्र- छात्राओं का आधार भी मजबूत होगा और अच्छे चिकित्सक तैयार करने में अधिक मदद मिलेगी। मातृभाषा में शिक्षा दिए जाने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इससे विषय की बारीक समझ बनती है। इसे हम छत्तीसगढ़ में हर स्तर पर लागू करने के लिए संकल्पित हैं।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस की सार्थकता इस बात में है कि हम शासन प्रशासन और शिक्षा के हर स्तर पर हिंदी को लागू करें। हिंदी को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रैली में हिंदी में चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की थी, हम उसको अपने प्रदेश में लागू करने जा रहे हैं।

बता दें बिहार और मध्यप्रदेश में भी एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में होती है।