LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

बीच पुल पर खराबी के कारण रुक गई नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, पुल पर लटकते और रेंगते हुए गड़बड़ी ठीक करने पहुंचे दोनों लोको पायलट, डीआरएम ने की तारीफ

बीच पुल पर खराबी के कारण रुक गई नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल एक

SAMASTIPUR : एक तरफ लोकोपायलट की लापरवाही के कारण कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। वहीं दूसरी तरफ दो लोको पायलटों ने ऐसा काम कर दिया है कि खुद डीआरएम ने न सिर्फ उनके काम की सराहना की है, बल्कि उन्हें ईनाम देने की भी घोषणा की है।

पूरा मामला समस्तीपुर रेल मंडल से जुड़ा है। जहां वाल्मीकिनगर एवं पनियहवा रेलखंड के बीच पुल संख्या 382 पर नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस के लोको के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा। जिस कारण ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई। परेशानी यह थी पुल पर इतनी जगह भी नहीं थी कि इंजन के दोनों लोको पायलट वहां तक पहुंच सके। ऐसे में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट पुल पर लटकते तथा रेंगते हुए उक्त स्थान तक पहुंचे और गड़बड़ी को ठीक किया।

Diarch GO

डीआरएम ने साझा की घटना, ईनाम की घोषणा

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने नरकटियागंज के लोको पायलट अजय कुमार यादव एवं सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार के इस साहस की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि  वालमिकीनगर एवं पनियावा के बीच पुल सं.- 382 पर अचानक लोको के अनलोडर वाल्व से एयर प्रेशर का लीकेज के कारण ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई। जिसे ठीक करने लिए पहुँचने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं था। कार्यरत क्रू पुल पर लटकते तथा रेंगते हुए उक्त स्थान तक पहुँचकर उसे ठीक किया। 

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने रेल कार्य के प्रति इनके इस साहसिक कार्य को देखते हुए 10 हजार रुपये सामूहिक पुरस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की।

NSIT
Nsmch