LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

कन्हैया कुमार की चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को दी गई गाली, भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज

कन्हैया कुमार की चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां क

BILASPUR : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। चुनावी सभाओं में तमाम सीमाएं भी लांघने से राजनीतिक दल परहेज नहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ में भी पहले चरण में चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां चुनावी सभा करने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर गाली दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा सीट से जुड़ा है। जहां कन्हैया कुमार कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के लिए भदौरा में चुनावी सभा कर रहे थे। इस दौरान जब कन्हैया चुनावी सभा खत्म कर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे उस दौरान सामने से नारेबाजी करते हुए एक व्यक्ति के द्वारा पीएम मोदी को मां की गाली दी। यह पूरा वाक़या पत्रकारों के कैमरे में कैद हो  गया। इस दौरान कन्हैया नारेबाजी के बीच आगे बढ़ गए। 

Diarch GO

भाजपा ने वीडियो शेयर किया हमला

इस वीडियो की जानकारी लगने के बाद छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो के उस हिस्से को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। भाजपा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि "घिनौनी कांग्रेस... कांग्रेस के टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले नेता के समक्ष प्रधानमंत्री जी को माँ की गाली दी गयी और वहाँ मौजूद कांग्रेसियों ने इस पर कुछ नहीं कहा। देश देख रहा है कैसे ये मानसिक तौर पर दिवालिया पार्टी महिलाओं के प्रति अपनी सोच प्रदर्शित कर रही है।" इतना लिखते हुए भाजपा ने वीडियो भी पोस्ट किया है‌।

पुलिस ने किया FIR दर्ज

बिलासपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारेबाजी करते हुए मां की गाली देने के मामले में बीजेपी ने इसकी शिकायत लिखित में दी है। बीजेपी की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। इस बीच नारेबाजी के अंदर में पीएम मोदी को गाली देने वाले व्यक्ति की‌ पहतान भी कर ली गई है। जिसपर पुलिस ने दोषी के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्म कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch