LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

उज्जैन में किसान की हत्या : एक बार लाठी मारने का बदला 36 बार चाकू घोंपकर लिया, वारदात के बाद शादी में उड़ाई दावत

उज्जैन में किसान की हत्या : एक बार लाठी मारने का बदला 36 बार

DESK : उज्जैन में गुरुवार को किसान की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि खेत में सोए हुए किसान की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उन्होंने किसान पर 36 बार वार किया। मर्डर के बाद दोनों आरोपी शादी समारोह में चले गए और वहां दावत उड़ाते रहे।

हत्या की यह वारदात जिले के माकड़ोन थाना की है। जहां सुमराखेड़ी गांव में गुरुवार सुबह खेत में किसान किसान रामलाल सिंह (60) का खून से लथपथ शव मिला था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और 24 घंटे में हत्या में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि किसान रामलाल सिंह (60) से 3 साल से रंजिश है। आरोपी सुरेश का रामलाल से शराब पीने की बात पर विवाद होता रहता था। घटना के एक दिन पहले भी सुरेश से रामलाल ने गाली-गलौज की थी। दिनेश को खेत से सब्जी तोड़ने पर डंडा मारा था। जिसका वह बदला लेना चाहता था। वहीं दूसरे युवक से भी उनका पुराना विवाद चल रहा है।

मोबाइल के कारण पकड़े गए आरोपी

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइल की जानकारी निकाली। मौके पर सुमराखेड़ी गांव के ही सुरेश और दिनेश मोंगिया के मोबाइल एक्टिव मिले। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि वे तो शादी में थे। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती की तो टूट गए। आरोपियों ने बताया कि वे बदला लेना चाहते थे। घटना वाले दिन पास के ही गांव में शादी में गए थे। रात में शराब पी। गांव आकर किसान की हत्या की। किसी को शक न हो, इसलिए वापस शादी में चले गए।

NSIT
Nsmch