LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

पटना के इस इलाके में वेंडिंग जोन के निर्माण मामले में नगर निगम ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, जानिए हाईकोर्ट में क्या हुआ

पटना के इस इलाके में वेंडिंग जोन के निर्माण मामले में नगर नि

पटना. पटना हाईकोर्ट में पटना के कदमकुआं वेंडिंग जोन के निर्माण के मामलें पर सुनवाई के दौरान पटना नगर निगम की ओर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। डा. आशीष कुमार सिन्हा की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट पटना नगर निगम की ओर से बताया गया कि  कदमकुआँ वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।इसका एक तल्ले के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है व ऊपरी भाग में निर्माण चल रहा है।कोर्ट ने पटना नगर निगम को इस सम्बन्ध में हलफ़नामा दायर करने का निर्देश दिया है। 

पिछली सुनवाई में  कोर्ट ने पटना नगर निगम को वहां चल रहे दूकानों के सम्बन्ध में ब्यौरा देने का निर्देश दिया था।इस  मामलें पर सुनवाई करते हुए पटना नगर निगम क्षेत्र में बनने वाले वेडिंग जोन के निर्माण में हो रहे विलम्ब पर  सम्बन्ध में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता की अधिवक्ता मयूरी ने कोर्ट को बताया था कि पिछली सुनवाई में राज्य सरकार और पटना नगर निगम ने इस वेडिंग जोन नौ महीने निर्माण कार्य पूरा करने का अश्वासन दिया था। लेकिन अभी भी काफी समय के बाद भी अब तक कदमकुआं वेडिंग जोन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

पिछली सुनवाई में पटना नगर निगम की ओर से  कोर्ट को बताया गया कि पटना नगर निगम क्षेत्र में 98 वेंडिग जोन बनाने की कार्रवाई चल रही है। पटना नगर निगम क्षेत्र के कदमकुआं,शेखपुरा और बोरिंग रोड के अलावे ये 98 वेंडिग जोन बनाए जाने की योजना थी । 

इस मामले पर अगली  सुनवाई दो सप्ताह बाद की जाएगी।