LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

निर्माता, निर्देशक प्रशांत रंजन की भोजपुरी फीचर फिल्म 'बोध' का मुहूर्त आज, 25 जून से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

निर्माता, निर्देशक प्रशांत रंजन की भोजपुरी फीचर फिल्म 'बोध'

PATNA : त्रिनेत्र सिनेमैटिक्स प्रा. लि. के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फीचर फिल्म 'बोध' का मुहूर्त 20 जून 2024 (गुरुवार) को पटना में संपन्न हुआ। इस फिल्म के लेखक, निर्माता व निर्देशक प्रशांत रंजन ने इस अवसर पर बताया कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान हमारे अंदर कई मानसिक परिवर्तन आए। इन्हीं मनोभावों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। फिल्म में बिहार के मध्यम वर्ग के शहरी और ग्रामीण जीवन से लेकर उनके खानपान, सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को दिखाया जाएगा। यानी पूरी फ़िल्म में बिहार रचा-बसा होगा।

उन्होंने बताया कि 25 जून से अगले 16 दिनों तक इसकी स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। इस फिल्म यूनिट के सभी कलाकार और तकनीशियन बिहार के हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गरिमा मिश्रा, नीरज कृष्ण, अभिषेक तिवारी, सचिन, शुभम, सुभाष, विशाल आदि हैं। सिनेमैटोग्राफर पृथ्वी राज हैं, वहीं लाइट प्रशांत रवि, कॉस्ट्यूम डिजाइन रचना सिंह का है।

ज्ञात हो कि फिल्म समीक्षक प्रशांत रंजन वर्तमान में सेंसर बोर्ड के सदस्य हैं। फिल्म पर कई पुस्तकें लिख चुके प्रशांत पहली बार फीचर फिल्म का निर्माण और निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने लगभग एक दर्जन से अधिक शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।