LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

पीएम मोदी पर जमकर बरसे सांसद सुधाकर सिंह, कहा शाहाबाद के लोगों ने दिया सबक, बनारस से अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे मोदी

पीएम मोदी पर जमकर बरसे सांसद सुधाकर सिंह, कहा शाहाबाद के लोग

KAIMUR : आरजेडी नेता सुधाकर सिंह का बयान अक्सर सुर्खियों में छाए रहता है। बक्सर लोकसभा से सांसद नवनिर्वाचित होने के बाद वे पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां एक बार फिर खुले मंच से ऐसी बात बोल दी की फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कहा कि रामगढ़ की जनता ने विरोधियों द्वारा लगाए गए मेरे ऊपर पाप को धो दिया है। विरोधी 3 साल से सड़क पर घूम घूम कर मुझे कहता था कि 189 वोट से जो चुनाव जीते हैं वह बेईमानी करके जीते हैं।

कहा की मैं कहता हूं कि अगर बेईमानी से मुझे सर्टिफिकेट मिलना होता तो मोदी जी सर्टिफिकेट ले लिए होते मिथिलेश तिवारी के लिए। क्यों नहीं ले लिए लोग। दिल्ली में सरकार मोदी जी का और बिहार में नीतीश जी का और छाती ठोक के दोनों के खिलाफ चुनाव लड़ें हम। मेरे साथी कहते थे कि अब मोदी जी के खिलाफ थोड़ा कम बोलने से काम चलेगा क्या। तो हम बोले कि जब बोलना ही नहीं है तो चुनाव क्यों लड़ना। किस बात के लिए चुनाव लडना है। कुछ लोग अभी भी मिथिलेश तिवारी को नहीं बल्कि मोदी जी को देखकर वोट किया। इसलिए दो-चार हजार वोट बढ़ गया। हालांकि बढ़ा नहीं है। बल्कि एक हजार वोट घटा हीं हैं। 

Diarch GO

लोकसभा में हमेशा भाजपा का वोट बढ़ता था। लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार लोकसभा में वोट घटा है। इनका जो ये पूरा अभियान पूरे पूर्वांचल से लेकर बिहार का जो पश्चिमी हिस्सा जो हम लोगों का इलाका है वो बीजेपी का खत्म हो गया। 

इसी तरह से मोदी जी किसानों के साथ नौजवानों के साथ छात्रों के साथ बेईमानी करते रहे तो अगली बार बनारस में मुझे उम्मीद नहीं है कि चुनाव लड़ने आएंगे। हम भविष्यवक्ता ज्योतिषी नहीं है। लेकिन एक बात जरूर कह रहा हूं की इस इलाके के लोगों ने प्रधानमंत्री को सबक दे दिया है कि अगला चुनाव मोदी जी बनारस से नहीं लड़ेंगे। इस्तीफा दे देंगे सन्यास ले लेंगे।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट