LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

चार बच्चों की मां ने चचेरे ससुर से थाना परिसर में रचाई शादी, पति की मौत के बाद दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग, इलाके में बना चर्चा

चार बच्चों की मां ने चचेरे ससुर से थाना परिसर में रचाई शादी,

GOPALGANJ : गोपालगंज में चार बच्चों की मां ने अपने ही चचेरे ससुर के साथ शादी रचाई है। शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला भोरे थाना क्षेत्र का है। भोरे के दुबवलिया गांव की रहने वाले एक महिला के पति की 6 माह पूर्व मौत हो गई थी। 

ट्रेन से  कटकर हो गई थी पति की मौत

बताया जाता है कि महिला सीमा देवी के पति की मौत ट्रेन से कटकर हो गई थी। चार बच्चों की मां सीमा देवी विधवा की जिंदगी जी रही थी। इसी बीच उस महिला का अपने ही चचेरे ससुर तूफानी साह के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग में वे दोनो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन सीमा देवी के घर वाले उसके अपने ही चचेरे ससुर के साथ शादी करने से इनकार कर रहे थे। 

Diarch GO

फिर मामला भोरे थाना में पहुंच गया। भोरे थाना में मामला पहुंचने के बाद पुलिस वालों ने इसकी सार्थक पहल की। भोरे पुलिस ने बहू और उसके चचेरे ससुर तूफानी साह की भोरे थाना परिसर में ही शादी करा दी। इस शादी के गवाह बने थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी और चौकीदार। ससुर तूफानी साह ने अपनी बहू के मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने एक दूसरे को फूलों से बने वरमाला बनाकर साथ में जीने मरने कसमें खाई। फिर थाना परिसर में स्थित मंदिर में उन्होंने पूजा की। 

ससुर बहु की शादी की इलाके में हो रही चर्चा

चचेरे ससुर और बहू के शादी के गवाह जहां थाना में तैनात सिपाही और अधिकारी बने। वहीं अब इस शादी की चर्चा पूरी इलाके में हो रही है। बरहाल ससुर पति और बहू पत्नी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। एक तरफ जहां चार बच्चों की विधवा मां को उसका सहारा मिल गया। वहीं चचेरे ससुर तूफानी साह को भी अपने मन की प्रेमिका मिल गई।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - मनन अहमद