LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

विश्व रिकाॅर्ड 22.23 लाख दीपों से रौशन हुई राम की पैड़ी , एक जगह पर सबसे ज़्यादा दीप जलाने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

 विश्व रिकाॅर्ड 22.23 लाख दीपों से रौशन हुई राम की पैड़ी , ए

अय़ोध्या- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की उपस्थिति में भगवान श्रीराम की जन्‍मस्‍थली अयोध्या में राम की पैड़ी पर 22 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किये गये, जो ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के मुताबिक विश्व कीर्तिमान है.भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में शनिवार की शाम राम की पैड़ी पर 22.23 लाख दीप प्रज्वलित किये गये. ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के मुताबिक यह विश्व कीर्तिमान है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ड्रोन से दीपों की गणना के बाद नया कीर्तिमान ‘गिनीज बुक’ में दर्ज किया गया. पिछले वर्ष प्रज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग 6 लाख 47 हजार अधिक रही. दीप प्रज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ दीप जलाए गए.

 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूची अयोध्या का अभिवादन किया. 54 देशों के राजनयिक भी इसके साक्षी बने. दीपोत्सव से पहले रामायण, रामचरितमानस और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित 18 झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई.मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्वलित किए. पिछले वर्ष 2022 में प्रज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग छह लाख 47 हजार अधिक रही.

NSIT
Nsmch

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलन को विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया. कीर्तिमान रचने में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही.