LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

अररिया में मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चे हुए बीमार, परिजनों में मचा हड़कंप

अररिया में मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चे हुए बीमार

ARARIA: अररिया के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से सौ के करीब बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गई। उल्टी होने पर सभी बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां बच्चों का इलाज जारी है। पूरा मामला अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय जितवारपुर पलासी पटेंगना का है। जहां बच्चों ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन टिफिन टाइम में खाया था। 

उसके बाद तकरीबन 4 बजे के समय उन्हें उल्टी होनी शुरू हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने प्रशासन को खबर किया और सब बच्चों को एम्बुलेंस के जरिये सदर अस्पताल लाने का सिलसिला जारी है। परिजन रिंकी देवी ने बताया कि बच्चे स्कूल से जब वापस आये तो उन्हें उल्टी होना शुरू हो गया। उसके बाद सभी को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद ने बताया की मामला फूड पॉइजनिंग का है। सभी बच्चों का गंभीरता पूर्वक उपचार किया जा रहा है। 

बताया कि बच्चों के इलाज में एक दर्जन डॉक्टर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया की बच्चों की स्थित मैं सुधार हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य का जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जन सहित सभी चिकित्सकों को निर्देश दिया की बच्चों के गंभीरता पूर्वक इलाज की जाए। 

उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना दुखद है और जिन्होंने यह मध्यान भोजन स्कूल को सप्लाई किया है, उसकी जांच होनी चाहिए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मची हुई है। चारों ओर बच्चों के परिजन अपने बच्चों का इलाज कराने में जुटे हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चों की स्थिति में सुधार हो रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट