LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

मुस्कुराया मानसून, सावन में बरसेंगे बदरा, बिहार में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ

मुस्कुराया मानसून, सावन में बरसेंगे बदरा, बिहार में मौसम ने

पटना- सावन की शुरुआत के साथ ही बिहार का मौसम भी बदलने लगा है. कुछ दिनों से तापमान में  बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है.  साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया. इस साल मानसून के आने के बावजूद सामान्य से काफी कम बारिश हुई. आलम यह रहा कि आषाढ़ के पूरे महीने में जेठ जैसी गर्मी पड़ती रही. आज से फिर बिहार में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 26 जुलाई को बक्सर, आरा, पटना, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में बारिश की संभावना जताई गयी है.

पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में आज कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.  इसके अलावा कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं. पटना समेत बिहार के अन्य शहरों में बुधवार को हुई हल्की और माध्यम दर्जे की बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी देखी गयी है. 

मौसम विभाग ने  बिहार में  25 और 26 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई शहरों में हल्के से माध्यम दर्जे तक की बारिश होने की संभावना है. 

वहीं गुरुवार को मौसम विभाग ने पटना, आरा, बक्सर और भागलपुर समेत 24 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपाल, सिवान, सारण, पटना, आरा, बक्सर, अरवल, सासाराम, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा और नवादा में बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, रोहतास, मुंगेर, भभुआ में भी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

NSIT
Nsmch