LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

बिहार में मॉनसून से धरती की बुझी प्यास, घिर-घिर आए बदरा, कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की चेतावनी, 38 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मॉनसून से धरती की बुझी प्यास, घिर-घिर आए बदरा, कही

पटना: बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी से लेकर मध्यम बारिश का  अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को प्रदेश के लगभग जिलों में बारिश की संभावना है, साथ ही कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. सीवान, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुज़फ्फरपुर, सीतामढ़ी, और पूर्णिया में अति वृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और शिवहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ठनका गिरने की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है. 

मौसम विभाग के अनुसार पटना, जहानाबाद,नालंदा  गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, बेगूसराय और अरवल में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.इसके साथ ही ठनका गिरने की आशंका भी मौसम विभाग ने जताई है. 

राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश की  संभावना हैं. बिहार के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश हो रही है. पूरे बिहार में इस महीने मॉनसून खूब बरसेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार है. वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार 48 घंटे मॉनसून अच्छा खासा सक्रिय रहेगा. मॉनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं. यह ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार से गुजर रही हैं. इनमें से एक ट्रफ लाइन तो अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर बिहार तक जमी हुई है. इस तरह बंगाल की खाड़ी और अरब सागरी मौसमी दशा से बिहार प्रभावी रहेगा.इन सब कारकों के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक पूरे बिहार में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है.

NSIT
Nsmch