मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, बिहार होगी भारी बारिश?, 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, बिहार होगी भारी बारिश?, 11 जिलों

पटना- मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण कई जिलों के लोगों का हाल बेहाल है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. वहीं  मौमस विभाग ने 9 से 12 जुलाई तक बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बिहार में मॉनसून के कारण झमाझम बारिश हो रही है. आज यानी  गुरुवार को राजधानी पटना समेत सूबेके सभी जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.   मौसम विभाग के अनुसार मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी सुपौल में बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार के कुछ जिलों में मेघ गर्जन  के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अनुसार बेतिया, मोतिहारी अररिया, शिवहर, छपरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली ,बक्सर में झमाझम बारिश हो सकती है. 

Diarch GO

बिहार में बारिश के कई शहरों में बारिश की वजह से बाढ़ का डर सताने लगा है. जिसकी वजह से सूबे के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. 

बीते कुछ दिनों से पड़ रही बारिश की वजह से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जिसके वजह से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. कई शहरों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

NSIT
Nsmch