LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

जमुई के चकाई में वृहद आश्रय गृह का मंत्री सुमित सिंह ने किया उद्घाटन, कहा 200 असहाय और बेसहारा बालक-बालिकाओं का होगा आवासन

जमुई के चकाई में वृहद आश्रय गृह का मंत्री सुमित सिंह ने किया

JAMUI : चकाई विधानसभा क्षेत्र में आश्रय गृह की शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण है। समाज कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन जिला बाल संरक्षण इकाई, जमुई अंतर्गत संचालित वृहद आश्रय गृह (चकाई) के संचालन का आज मंत्री सुमित सिंह ने शुभारंभ किया। जिसके भवन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर कमलों से विगत दिनों हुआ था। 

भव्य समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित सिंह ने बताया की चकाई विधान सभा में शायद ही इसकी कोई कल्पना भी कर सकता था। लेकिन मुख्यमंत्री के विजन और मेरे प्रयास से आज इस आश्रय गृह का संचालन शुरू हो सका है। यह आश्रय गृह मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना के अन्तर्गत निर्मित है और इसमें कुल 200 बालक-बालिकाओं की आवासन क्षमता है। इसको चकाई विधान सभा की जनता को समर्पित करते हुए हर्ष महसूस कर रहा हूं।

कहा की यह आश्रय गृह 18 वर्ष से कम उम्र के अनाथ, बेसहारा, गुमशुदा, भूल भटके, परित्यक्त व विशेष देखरेख एवं आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित और संरक्षित जीवन का अवसर प्रदान करेगा। यह जमुई जिले के अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसे आज धरातल पर उतारा गया है। 

इस अवसर पर सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, जमुई सूरज कुमार, वृहद आश्रय गृह के अधीक्षक अभिषेक, प्रेमचंद कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकरी बलवीर चंद्र, चकाई अंचल अधिकारी राजकिशोर साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट