LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

जमुई पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार ने नेचर विलेज प्रांगण का किया निरीक्षण, संस्थापक निर्भय प्रताप के प्रयासों की जमकर की सराहना

जमुई पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार ने नेचर विलेज प्रांगण का किया

JAMUI : वन महोत्सव में शिरकत करने आज बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार जमुई पहुंचे। इसी दौरान नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप ने मंत्री प्रेम कुमार से मुलाकात की और मटिया आने का निमंत्रण दिया। जिसे मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया और पहुंच गए नेचर विलेज मटिया। 

वहां पहुंचने के उपरांत उन्होंने नेचर विलेज प्रांगण का निरीक्षण किया। जिसके बाद निर्भय प्रताप ने मंत्री को नेचर विलेज द्वारा हो रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया की लगभग 5000 लोगो को योग का प्रशिक्षण दिया गया है और पांच प्रकार के मसाला का भी उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा वृक्षारोपण, महिला सिलाई ट्रेनिंग, स्वच्छता अभियान, और हर्बल गुलाल बनाने का भी काम नेचर विलेज द्वारा किया जाता है। 

नेचर विलेज महिला सशक्तिकरण को लेकर भी काम कर रही है। जिसके तहत सैकड़ों महिलाओं को नेचर विलेज से जोड़ा गया है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए है। मंत्री भी नेचर विलेज के कार्यों को देखकर बहुत प्रभावित नजर आए। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की नेचर विलेज मटिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। 

यह संस्था आत्मनिर्भर भारत के सपनो को पूरा करेगा। जिस तरह से महिलाओं की भागीदारी इस संस्था में देखी जा रही है। उससे यह महसूस होता है की महिला सशक्तिकरण को लेकर यह संस्था बड़ा काम कर रही है। मैं इस संस्था के मंगल एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मौके पर बीजेपी नेता कन्हैया सिंह, राजेंद्र मंडल, ब्रजेश सिंह सहित दर्जनों नेचर दीदी और ग्रामीण मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट