LATEST NEWS

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

  • Bihar Crime
  • Bihar Crime: सुबह-सवेरे शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

गया में जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मंत्री प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन, सभी प्रखंडों के एक हज़ार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

गया में जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मंत्री प्रेम कुमार

GAYA : बिहार सरकार के जलवायु एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार द्वारा द्वारा जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मुख्य एवं रंगारंग उद्घाटन किया गया। आज खेल परिसर स्टेडियम गया के जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता अंडर -14 /17 /19 बालक बालिका का भव्य उद्घाटन किया गया।

चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गया जिले के सभी प्रखंडों के लगभग 1000 बालक बालिका खिलाडी खेल परिसर स्टेडियम में उपस्थित थे। आज अंडर 14 आयु वर्ग की विधा में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो -खो, बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मंत्री प्रेम कुमार ने इस स्टेडियम में मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट में लगभग 1000 बालक बालिका खिलाड़ी भाग लिए। ड्रम बीट पर मार्च पास्ट को देखना बहुत ही सुहावना था। अपने-अपने विद्यालय के झंडा, बैनर के साथ खिलाड़ी बहुत ही उत्साहित व अनुशासित ढंग से चल रहे थे।

मंत्री के द्वारा बैलून उड़कर प्रतियोगिता के उद्घाटन करते हुए घोषणा भी की गई। मंत्री के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप इस देश के कर्णधार है, आप अगर ईमानदारी से एक  खेल भावना के साथ लक्ष्य लेकर मेहनत करते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है। खिलाड़ियों के लिए" मिडिल- लाओ,नौकरी पाओ, विभिन्न छात्रवृतियां खेल वर्तमान  कोष, अनुदान के माध्यम से योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार पूरे राज्य में विभिन्न आउटडोर एवं इनडोर स्टेडियम बना रहे हैं। इसके पूर्व जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान के द्वारा स्वागत से संबोधिन किया गया। नरेश चौहान ने कहा कि खेल विभाग के द्वारा खिलाड़ियों के उत्थान के लिए बहुत से कार्य किया जा रहे हैं। यह जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता इस श्रेणी में कड़ी है। बाल भवन किलकारी के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके द्वारा स्वागत गण एवं झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।

आज मुख्य अतिथि के समक्ष 600 मीटर अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग की दौड़ हुई। इसमें बालिका वर्ग में अंडर -14, 600 मी रिंकी कुमारी स्वर्ण पदक डीएवी कैंट एरिया, प्रीति कुमारी रजत पदक प्रज्ञान स्कूल एवं आयुषी शर्मा कांस्य पदक जीबीआरसी हासिल कियाl इसके बाद खो - खो मैदान में मंत्री प्रेम कुमार ने खो- खो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए। वहीँ मंत्री के द्वारा नारियल फोड़ कर खो - खो अंडर 14 का उद्घाटन किया गया। इस दौरान खो - खो मैच मध्य विद्यालय पिपरा वजीरगंज एवं मध्य विद्यालय रोशनगंज बांके बाजार के बीच में खेला गया, जिसमें मध्य विद्यालय पिपरा वजीरगंज विजय रहा।

NSIT
Nsmch

गया से मनोज की रिपोर्ट