LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे गृह राज्य मंत्री, देश और राज्य के लिए की सुख-शांति की कामना

सिर पर दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे गृह राज्य मंत्री, देश और राज्

HAJIPUR : लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है । पूरे परिवार की खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मईया से देश और प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व के तीसरे दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर विधायक घाट पर माथे पर दउरा लेकर पहुंचे जहां छठव्रतियों के अर्घ्य देने के बाद उन्होंने भी अर्घ्य दिया। 

नित्यानंद राय ने बिहार समेत देश के लोगों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान छठ घाट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। घाट पर मौजूद श्रद्धालु अपने नेता नित्यानंद राय के साथ सेल्फी लेने नजर आए। 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बिहार के सभी छठव्रतियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और देशवासियों की सुख,शांति, समृद्धि की कामना की। इस मौके पर लालगंज विधायक संजय सिंह मौजुद थे।  भाड़ी संख्या मे छठ घाट पर लोगों का भिड़ लगा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा छठ घाट पर पुख्ता इंतजाम इस बार किया गया है। सभी घाट पर जिला प्रशासन ने व्यवस्था किया है।