LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

बक्सर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री नितिन नवीन, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में हुए शामिल, विकास योजनाओं की किया समीक्षा

बक्सर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री नितिन नवीन,

BUXAR : एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बक्सर के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान परिसर में पेड़ लगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में पहुंचे। जहां बक्सर के विकास को लेकर चल रही बिहार सरकार की  योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ताकि सरकार की योजना का लाभ शहर के साथ पंचायत के एक गांव की जनता इसका लाभ उठा सके।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा की सबसे पहले मैं बताना चाहूंगा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने भी आज कई जगहों पर पौधा रोपण का कार्य किया है। बक्सर में प्रभारी मंत्री के नाते हमलोगो ने भी आज साथ में डीएम अंशुल अग्रवाल, राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम, जिला परिषद की अध्यक्षा आदि लोगो ने मिलकर समहरणालय परिसर में पौधा रोपण किया। मेरा मानना है की जिस प्रकार केंद्र द्वारा एक पेड़ मां के नाम शुरू किया गया है। यह सन्देश पूरे देश में जन-जन तक पहुंचे की जिस प्रकार एक मां पेड़ की तरह अपने बच्चो को छाया देती है, उसी प्रकार एक पेड़ जीवन पर्यन्त हम सभी को छाया देगा इस कल्पना के साथ कार्यक्रम किया जा रहा है।

वही प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने सभाकक्ष में सरकार की योजना को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है की आप सभी लोगो को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। हम केवल रूटीन कार्य पर रिपोर्ट नही ले सकते है। हम टारगेट वाइज रिपोर्ट लेंगे ताकि आपके द्वारा किए गए हर दो तीन महीने किए गए कार्य में निष्पादन दिखे। आगे कहा की जब तक आदमी को जिम्मेदारी और जबाबदेही न लगे। तब तक कार्य के प्रति लगाव कम रहता है। जिसका निर्देश सभी को दिया गया है।

वहीं जब प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार की एनडीए सरकार पर उठाए जाने वाले सवालों को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा की एनडीए सरकार कभी भी अपराधियों को संरक्षण नहीं देती तथा अपराधियों पर प्रहार करती रहती है, जबकि 1990 से 2005 तक जब राजद की सरकार थी तो अपराधियों का बोलबाला था। तेजस्वी यादव शायद उन वीडियो को नहीं देखते, उस समय सरकार अपराधियों को संरक्षण और टिकट भी देती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। निश्चिन्त रहे एनडीए के सरकार में अपराधियों पर प्रहार होता रहेगा।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट