LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

दिल्ली जाकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा सांसद प्रदीप कुमार से की मुलाकात, अररिया से चुनाव जीतने पर दी बधाई

दिल्ली जाकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा सांसद प्रदीप कुमार

ARARIA : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने दिल्ली स्थित अररिया के नव निर्वाचित सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर शनिवार को जाकर उनको जीत की बधाई दी।बिहार सरकार के मंत्री के साथ अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय हो कि सीमांचल का एकमात्र अररिया लोकसभा सीट ही थी। जहां पर एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया गया था। सीमांचल में भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट थी। जहाँ भाजपा नेतृत्व  ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह को ही अररिया से उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के प्रत्याशी बने सांसद प्रदीप कुमार सिंह और पार्टी के आलाकमान के फैसले पर खरे उतरे।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के लिए भी अररिया प्रतिष्ठा की सीट थी। जिसके लिए उन्होंने एड़ी चोटी एक कर दिया था। मंत्री दिलीप जायसवाल लगातार तीन बार से बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकायों का चुनाव जीतकर  प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। ऐसे में जब बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास पहुंचे तो प्रदीप कुमार सिंह ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

मौके पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि लगातार तीसरी बार भारत जैसे गणराज्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व मानस पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि सीट भले ही कम हुआ हो। लेकिन देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बढ़ा है। यही कारण है कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए को अपार कामयाबी मिली।

NSIT
Nsmch

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट