LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, 7 लोग गिरफ्तार, हथियार का जखीरा बरामद

बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, 7 लोग गिरफ्तार, हथिय

बक्सर- नया भोजपुर ओपी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के ठीक बगल में चंदा गांव से पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए हैं बदमाशों में से पांच लोग मुंगेर जिले के हैं, जबकि एक सीतामढ़ी और एक बक्सर जिले का है.  यह माना जा रहा है कि मुंगेरिया कारीगरों की टीम के द्वारा कुछ दिनों पूर्व से ही हथियार बनाने का कार्य जिले में शुरु हुआ था.  इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन कर लिया.

जिनके घर में इस गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था वह सेवानिवृत शिक्षक है. पुलिस इस मामले में पकड़े गए लोगों को रिमांड पर भी लेगी और उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का उद्भेदन करेगी. आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व मुंगेर में भी मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया था.

आधी रात को एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यह जानकारी मिली थी कि नया भोजपुर थानान्तर्गत चंदा गांव में स्वर्गीय रामचंद्र लाल के पुत्र वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में कुछ लोगों द्वारा मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

 मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि  उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा द्वारा डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।  गठित टीम द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल) के निर्माण में प्रयुक्त समाग्रियों को बरामद करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके आधार पर इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में हथियार फैक्ट्री की शुरुआत की गई थी लेकिन, प्रारंभिक काल में ही इसका उद्भेदन कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मकान मालिक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्त्व के अतिरिक्त सीतामढ़ी जिले के बोक्ता बरही गांव निवासी बिन्दा शाह के पुत्र पिंटू शाह, मुंगेर जिले के कासिम बाज़ार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बारा गांव निवासी मोहम्मद नूर के पुत्र मोहम्मद आजाद, मोहम्मद उस्मान के पुत्र मोहम्मद मोनू, मोहम्मद शमीम के पुत्र मोहम्मद अब्दुल्लाह, मोहम्मद जहीर के पुत्र मोहम्मद राजू के साथ ही मुंगेर जिले के ही पूरब सराय फारिंग थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद इबरार को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से 36 पीस पिस्टल टाइगर प्लेट, 35 पीस कॉर्क रड, 33 पीस बैरल, 20 पीस बट, 3 ड्रील मशीन, 1 लेथ मशीन, 1 पीस ग्राइंडिंग मशीन तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

टीम में डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अफाक अख्तर अंसारी, नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष  पु०अ०नि० मनीष कुमार, डी०आई०यू० टीम के पु०अ०नि० विकास कुमार नया भोजपुर ओपी थाना के पु०अ०नि० वकार अहमद गौसी, स०अ०नि० संजय शर्मा, स०अ०नि० मो० रहमान खान तथा सशस्त्र बल एवं डी०आई०यू० की टीम शामिल रही।

रिपोर्ट- संदीप वर्मा