LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बिहार में अभी और गिरेगा पारा, कड़ाके ठंड के बीच शीतलहर का अलर्ट जारी, अब कोहरा बढ़ेगा

बिहार में अभी और गिरेगा पारा, कड़ाके ठंड के बीच शीतलहर का अल

PATNA- बिहार में लोगों को ठंड ने परेशान कर दिया है. ऐसे में बारिश हो जाने के बाद कई इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि कुहासे और ठंड से फिलहाल राहत मिलने का कोई अनुमान नहीं है. जबकि आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही राज्य के दक्षिण, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागो में घना कोहरा जबकि शेषभाग में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है. रविवार को शीत दिवस या फिर शीतलहर चलने की आशंका है. सोमवार से रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जबकि दिन का पारा चढ़ेगा.

बर्फीली-पछुआ हवा के आगे लोग ठिठुरे एवं दुबके रहे. दिन के पारे में उछाल के बावजूद शनिवार की ठंड अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस ने बीते एक दशक का रिकार्ड तोड़ दिया और भागलपुर जिला 10 साल बाद इस दिन सबसे ठंडा रहा. बिहार में पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, सबौर एवं फारबिसगंज में अधिकतम तापमान सामान्य सात से आठ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण सर्द दिवस यानी कोल्ड डे रहा. वहीं पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण जिले में मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया.

 दक्षिण-उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर -मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने के साथ पटना सहित बाकी जिलों में हल्की कुछ देर के लिए धूप रहने की संभावना है. लेकिन आठ जनवरी को राज्य के अधिकांश भागों के कुहासा छाया रहेगा और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज होगी. वहीं, रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को दिन में धूप रहने के बाद भी ठिठुरन महसूस होगी. सुबह में कोहरा के साथ हल्की हवा भी रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी, 2024 से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. जिसके फलस्वरूप बिहार के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट और बारिश होने की प्रबल संभावना है. शनिवार को बिहार का मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा. सुबह के कोहरा छाया हुआ जबकि दिन में मीठी धूप खिली हुई है. अधिकतम तापमान 20 से 22°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
 विगत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा; दक्षिण-मध्य भाग के कुछ स्थानों, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि राज्य के शेष भागों का मौसम आमतौर से शुष्क बना रहा.बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2°C फारबिसगंज में वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8°C सबौर में दर्ज किया गया.

NSIT
Nsmch

कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रही है. रेल यातायात पर काफी असर पड़ रहा है. कई सुपरफास्ट ट्रेनें 9-9 घंटे की देरी से चल रही है. इस वजह से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विमान सेवाओं का भी हाल कुछ ऐसा ही है