LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

पहले चरण की वोटिंग से पहले मायावती की पार्टी के प्रत्याशी की हुई मौत, डीएम ने की चुनाव टालने की घोषणा

पहले चरण की वोटिंग से पहले मायावती की पार्टी के प्रत्याशी की

DESK : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग से पहले मायावती की बसपा को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के बैतूल सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का हर्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 50 साल के थे। भलावी के निधन के कारण बैतूल में होनेवाले चुनाव को कलेक्टर ने टाल दिया है। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होनी थी। अब जल्द ही चुनाव के लिए नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इस बीच बैतूल लोकसभा सीट (Betul Lok Sabha Seat) पर बसपा को झटका लगा है क्योंकि पार्टी प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। इसके चलते इस सीट पर चुनाव प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है।

मूलरुप से सोहागपुर के रहने वाले अशोक भलावी को इस बार भी बसपा ने बैतूल से अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भी वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मंगलवार को बसपा कैंडिडेट अशोक भलावी कोहार्ट अटैकआया। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया।

चुनाव के लिए नई तारीखों की होगी घोषणा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि बैतूल लोकसभा सीट का चुनाव अब आगे बढे़गा। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी दे दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि आयोग यहां चुनाव और नामांकन के लिए नई तारीख तय करेगा। इसके बाद ही बैतूल में चुनाव होंगे।

NSIT
Nsmch