LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

DJ लेकर आई बारात को देखकर भड़क गए मौलाना, बिना निकाह पढ़ाए चले गए वापस, बिना निकाह के ही दुल्हन की हुई विदाई

DJ लेकर आई बारात को देखकर भड़क गए मौलाना, बिना निकाह पढ़ाए च

AMETHI : शादी में बारातियों द्वारा डीजे लेकर आना मौलाना साहब को इतना नागवार गुजरा कि दूल्हा-दुल्हन का निकाह कराए बगैर ही वह मंडप छोड़ चल गए । कहा कि शादी में डीजे बजाना इस्लाम के खिलाफ है. यह देख दूल्हे के पिता और उसके बड़े भाई ने मौलाना से माफी मांगी, लेकिन काफी मान-मनौव्वल के बाद भी वे निकाह कराने पर राजी नहीं हुए. इसके बाद दूल्हा बिना निकाह किए ही दुलहन लेकर चला गया। यह बात मौलाना जी को इतना नागवार गुजरा कि अब वह लड़की के पिता को गांव से बेदखल करने की तैयारी की है।

बता दें कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव के मोहम्मद शरीफ की लड़की की शादी गुरुवार को थी. पूरा घर शादी की तैयारी में लगा था। बारात जब दरवाजे पर आई तो उसमें डीजे भी बज रहा था। इसकी जानकारी मौलाना को हुई तो वह भड़क गए. उन्होंने निकाह पढ़ाने से इंकार कर दिया। यह सुनते ही बारातियों में सन्नाटा छा गया। काफी प्रयास के बाद भी जब मौलाना तैयार नहीं हुए तो दूल्हा बिना निकाह के ही दुल्हन लेकर चला गया।

पूरे मामले पर मौलाना हाफिज अब्दुल वासिद ने कहा कि वह इस गांव के मस्जिद इमाम हैं. एक मीटिंग हुई थी, जिसमें इस बात का फैसला हुआ था कि जहां भी डीजे बजेगा, वहां निकाह नहीं पढ़ेंगे. यह हराम और शरीयत के खिलाफ है. 15 दिन पहले दोनों पार्टी घर आए थे. उनसे बातचीत में भी कहा था कि डीजे-बाजा आएगा तो निकाह नहीं पढ़ूंगा. लेकिन बारात आई तो डीजे भी साथ आया, इसलिए हमने निकाह नहीं पढ़ा. कहा कि छोटे-बड़े सबके लिए मजहब का कानून बना हुआ है. कहा कि बिना निकाह दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया. लड़की के पिता के खिलाफ सख्त फैसला लिया जाएगा. उन्हें गांव से बेदखल किया जाएगा

मौलाना पर भड़के लड़की के पिता

इस पूरी घटना को लेकर लड़की के पिता ने कहा कि हमारे दरवाजे पर आकर बेज्जती की गई. हमारी लड़की बिना निकाह के रुखसत हुई है. लगभग 300 बाराती आए थे. बहुत लोग खाना खाए बिना ही चले गए. क्या हाफिज हमारा नुकसान और हर्जाना देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारी लड़की का निकाह इन्होंने नहीं पढ़ा, अब हम दोबारा इनको नहीं बुलाएंगे।

NSIT
Nsmch