LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

सीतामढ़ी में दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी विवाहिता, गला घोंटकर हत्या का आरोप, चार माह की थी प्रिग्नेंट

सीतामढ़ी में दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी विवाहिता, गला घोंटकर ह

सीतामढ़ी: दहेज की बली बेदी पर एक और बेटी चढ़ गई है. देहेज के लिए  पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार वार्ड संख्या 34 में  विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतिक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के विसुनपुर नारायण बसौली निवासी नथुनी शर्मा की पुत्री विद्यार्थी कुमारी के रूप में की गई है.

मृतिका की शादी साल 2022 में सीतामढ़ी के डुमरा वार्ड संख्या 34 तल्खापुर  निवासी रंभु ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार के साथ हुआ था.मृतक के भाई मिथुन कुमार का कहना है कि उसकी  बहन को 10 महीने का लड़का है, वहीं चार माह की गर्भवती थी. शादी के छह माह बाद पता चला कि उसके पति शिवम कुमार का संबंध अपनी चाची रानी देवी से है, जिसका विरोध  करने पर  आए दिन मारपीट किया जाता था.

 मार पीट से तंग आकर मृतिका अपने मायके मुजफ्फरपुर चली गई 15 दिन बीत जाने के बाद लड़की पक्ष की ओर से लगभग दर्जनों लोग आकर पंचायती किया गया और लड़के द्वारा एक बॉन्ड पेपर बनाया गया जिसमें लिखा गया कि अब हम लोग पति-पत्नी के रूप में अच्छे तरीके से जीवन यापन करेंगे.

 कुछ दिन बीतते ही लड़का शिवम कुमार द्वारा ससुराल पक्ष से लड़की के द्वारा कभी लैपटॉप, कभी मोटरसाइकिल, कभी पलंग की मांग करने लगा। नही मिलने पर मारपीट किया जाता था.  इसी बीच मंगलवार को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिया गया की लड़की को गला दबाकर मार दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी पहुंचने पर देखा कि बहन को गला दबाकर मार दिया गया.

NSIT
Nsmch

 घटना की सूचना 112 पर दी गई  जिसके बाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. वहीं आरोपी शिवम एवं उसके पिता रंभू ठाकुर को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई. अन्य परिजन फरार हो गए.

रिपोर्ट- अविनाश कुमार