LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा को मनु भाकर ने खास अंदाज में दी बधाई, सोशल मीडिया में फिर से होने लगी दोनों की शादी का चर्चा

डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा को मनु भाकर ने

DESK : भाला फेंक डायमंड लीग में एक सेमी से विजेता बनने से चूके स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ाच को लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दी जा रही है। जिसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें बधाई दी है। जिसके बाद से एक बार फिर से दोनों की शादी की चर्चा शुरू  हो गई है। बात यहां तक पहुंच गई कि फैन्स ने मनु से नीरज से शादी को लेकर भी सवाल कर दिए। 

नीरज को चोटों से उबरने की कामना

 मनु भाकर ने नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग 2024 के फाइनल में 1 सेंटीमीटर से खिताब से चूक जाने के बाद बधाई दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर नीरज को 2024 सीरीज के समापन के लिए बधाई दी है. उन्होंने नीरज के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, '2024 में शानदार सीज़न के लिए बधाई नीरज चोपड़ा. आपके शीघ्र स्वस्थ होने और आने वाले वर्षों में और अधिक सफलता की कामना करती हूं।

दरअसल, 2024 पेरिस ओलंपिक के दौरान दोनों के बीच रोमांस की अफवाहें सामने आईं थी। हालांकि बाद में मनु ने खुद इसे पूरी तरह से नकार दिया था। उनके पिता ने भी मनु की शादी की बात से इनकार करते हुए अभी करियर पर फोकस करने की बात कही थी। 

NSIT
Nsmch

नीरज और मनु की तस्वीरें हुई थी वायरल

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा की डेटिंग और अफेयर्स की अफवाहों के बीच पेरिस में ही मनु की मां को नीरज से मिलते हुए देखा गया था. इसके साथ ही उस समय सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें मनु और नीरज एक साथ बात करते हुए नजर आ रहे थे. इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री काफी बेहतरीन दिखाई दे रही थी. ये दोनों ही एथलीट हरियाण के रहने वाले हैं।