LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

आईआईटी गुवाहाटी से बी.टेक कर चुके मनीष शर्मा ने बिहार का नाम किया रौशन, UPSC परीक्षा में 307 वां रैंक किया हासिल

आईआईटी गुवाहाटी से बी.टेक कर चुके मनीष शर्मा ने बिहार का नाम

ARARIA : जिले में फारबिसगंज के रहनेवाले मनीष शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने 307 वां रैंक हासिल किया है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और परिवार के सदस्यों को देता हुए मनीष शर्मा ने बताया की उन्होंने सैनिक स्कूल तिलैया से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और IIT गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में B.Tech किया है। सिविल सेवा परीक्षा देने से पहले उन्होंने Microsoft में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में भी काम किया है। 

कहा की सरकार की नीतियों को लागू करने और नीति निर्माण में योगदान देने के माध्यम से बदलाव लाने के अवसर ने मुझे सिविल सेवाओं की ओर आकर्षित किया। मनीष ने कहा की मैं इस उपलब्धि के लिए ईश्वर, अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने तैयारी के दौरान कठिन समय के दौरान मुझे लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित किया। 

तैयारी की यात्रा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, खासकर कड़ी मेहनत, दृढ़ता और अपनी कमियों पर काम करना। कहा की मुझे उम्मीद है कि मैं एक सिविल सेवक के रूप में मुझसे की गई उम्मीदों को पूरा करने और देश की सेवा करने में सक्षम होऊंगा।