LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

छठ महापर्व पर आकर्षक सजावट से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है माने गांव, गांव में होती है सबसे आकर्षक सजावट

छठ महापर्व पर आकर्षक सजावट से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रह

 छपरा - सूर्य उपासना एवं लोक आस्था चार दिवसीय के छठ महापर्व को लेकर सारण जिले सहित सम्पूर्ण बिहार में एक से बढ़कर एक आकर्षक छठ घाटों का निर्माण एवं सजावट की जाती है। छठ महापर्व पर आकर्षक सजावट की बात आती है तो सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत माने गांव का नाम भी प्रमुखता से आता है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि राजधानी पटना के बाद सबसे आकर्षक सजावट सारण जिले के माने गांव में की जाती है।जिसका नजारा इन दिनों छपरा सीवान मुख्य राजमार्ग पर स्थित माने गांव में दिखाई दे रहा है ।

 छठ महापर्व के अवसर पर माने गांव अपनी आर्कषण सजावट को लेकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जानकारी के अनुसार छपरा सीवान मुख्य राजमार्ग पर एकमा प्रखंड अंतर्गत स्थित माने गांव में लोक आस्था का छठ महापर्व भव्य तरीके से मनाया जाता है।छठ महापर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए माने गांव में नवयुवक की बाल गोपाल छठ पूजा समिति कई दिनों पहले से छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर देती है।

 गांव के नवयुवक को छठ पूजा की तैयारियां करने में भरपूर सहयोग मिलता है। गांव के सब लोग जात पात के बंधनों से किनारा करके भव्य तरीके से छठ पूजा मनाने में जुट जाते हैं यही कारण है कि छपरा सीवान मुख्य राजमार्ग पर स्थित माने गांव में छठ पूजा के अवसर पर की जाने वाली सजावट राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले हर एक व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती है।इस संबंध में माने गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि माने गांव में वर्षा से छठ पूजा को भव्य तरीके से मनाया जाता रहा है। छठ के अवसर पर सम्पूर्ण गांव में आकर्षक सजावट की जाती है। ग्रामीण दावा करते हैं कि माने गांव में छठ पूजा पर की जाने वाली सजावट का स्तर इतना शानदार होता है कि सम्पूर्ण बिहार में छठ पूजा पर राजधानी पटना के बाद आर्कषक सजावट होती है तो वह माने गांव में होती है।