LATEST NEWS

  • Dussehra 2026
  • Dussehra 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का

  • बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के पहले कहाँ है बारिश का आसार,  जानें तापमान का हाल
  • बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के पहले कहाँ है बारिश का आसार, जानें

  • Rider Gulshan Kumar Murder Patna
  • Patna City News: दीदारगंज में चर्चित राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या, शुकुलपुर फोर लेन पर शव

  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर्ड मिले चिकन, मटन और पनीर
  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,

  • patna rajiv nagar land dispute bunty gop arrested
  • Patna News: राजीव नगर जमीन कब्जा मामले में कुख्यात बंटी गोप गिरफ्तार, फ़रार भू-माफियाओं पर कब कसेगा पुलिस

ममता को अपनी जनता के प्रति भी नहीं है ममता, भाजपा के ऋतुराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम को खुब सुनाया

ममता को अपनी जनता के प्रति भी नहीं है ममता, भाजपा के ऋतुराज

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है। जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी है। सिंहा ने इसे बेहद शर्मनाक बयान बताया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में हिंसा भड़काने की बात कर रही है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? 

उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है तो वे इसका दोष दूसरे को दे रही हैं। जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखती ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। एक महिला मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है और ममता बनर्जी सिर्फ और सिर्फ उलूल-जूलूल बाते कर।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी अपनी कुशासन पर पर्दा डालने का काम कर रही है। एक तरफ वे लोकतंत्र में सबको बोलने के अधिकार, सबको अपनी अभिव्यक्ति की आजादी की बात करती है और वही दूसरी तरफ आज जब उनके शासन की असफलता पर पश्चिम बंगाल के मूल नागरिक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करके अपनी आवाज उठा रहे है तो यही ममता बनर्जी उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम क्यों कर रही है? ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं है। 

सिन्हा ने कहा कि इस देश की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी या अन्य कोई भी राजनीतिक दल के लोगों को इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे देश के किसी प्रदेश में हिंसा भड़का सके।

NSIT
Nsmch