LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर पर बंगाल में हो रहे आंदोलन से ममता बनर्जी को सताने लगा कुर्सी का डर, कहा- बंगाला को बंग्लादेश बनाना चाहते हैं लोग

महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर पर बंगाल में हो रहे आंदोलन से म

DESK : कोलकात्ता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप एंड मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल सहित देश में हो रहे आंदोलन और राजनीति ने ममता बनर्जी को अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आने लगा है। जिस तरह से पूरे मामले में बंगाल सरकार पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगबबूला हो उठी हैं। बुधवार को उन्होंने इस मामले पर सस्ती राजनीति करने के लिए राजनीतिक दलों की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “(महिला के) परिवार के साथ खड़े होने के बजाय, सीपीआई (एम) और भाजपा सस्ती राजनीति में लिप्त हैं। उन्हें लगता है कि वे बंगाल को बांग्लादेश बना सकते हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं, मैं सत्ता की लालची नहीं हूं, ऐसा हरगिज होने नहीं दूंगी।"

पश्चिम बंगाल को गाली देना बंद करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में सभी कदम उठाए गए हैं, फिर भी दुर्भावनापूर्ण अभियान जारी है। इस मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर ममता ने कहा, "आप मुझे गाली देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल को गाली न दें।" उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में सरकार सीबीआई को पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी चाहती हैं कि ये मामला जल्द सुलझे।

बंगाल में बांग्लादेश जैसे आंदोलन की कोशिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि माकपा और भाजपा बंगाल में सत्ता हथियाने के लिए बांग्लादेश जैसा प्रदर्शन आयोजित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने की भी अपील की है। उन्होंने इस मामले से निपटने में बंगाल सरकार की आलोचना करने वालों पर भी पलटवार किया और कहा कि उन्होंने खुद रात भर मामले की निगरानी की और अपराध के बारे में पता चलते ही पुलिस आयुक्त और महिला के माता-पिता से बात की। ममता बनर्जी ने पूछा, "इस केस में हमने क्या कार्रवाई नहीं की?"

NSIT
Nsmch

बलात्कारी को फांसी दिलाने की बात

सीएम ने कहा, “हमने क्या नहीं किया? हमने क्या कार्रवाई नहीं की? जैसे ही मुझे घटना के बारे में पता चला, मैंने पुलिस आयुक्त से बात की और (महिला के) माता-पिता से बात की। दाह संस्कार होने तक मैं पुलिस के संपर्क में थी। पुलिस ने हत्यारे को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित माता-पिता से कहा है कि बलात्कारी को फांसी दी जाएगी और मैं इस पर अभी भी कायम हूं।"

इससे पहले भाजपा के सैंकड़ों समर्थकों ने सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्सक से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या के खिलाफ में बुधवार को मार्च निकाला। भाजपा समर्थकों में अधिकतर महिलाएं थीं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग बनर्जी के पास हैं।