LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

भारत में मोबाइल फोन बनाना हो गया सस्ता, केंद्र सरकार ने स्पेयर पार्ट्स पर घटाई इम्पोर्ट ड्यूटी

भारत  में मोबाइल फोन बनाना हो गया सस्ता, केंद्र सरकार ने स्प

दिल्ली:  अब मोबाइल फोन सस्ते होंगे. केंद्र की मोदी सरकार ने ने घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनियों को फायदा  देने  का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार ने  मोबाइल फोन के स्पेयर पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी  घटाने का फैसला किया है. यह फैसला केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को लिया.  इस बाबत केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दिया है. 

वित्त मंत्रालय के अधिसूचना में स्पेयर पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी  को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी की गई है. सरकार के इस निर्णय के बाद  देश में मोबाइल फ़ोन बनाना सस्ता हो सकता है. स्पेयर पार्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी  कम होने से भारत में मोबाइल फोन बनाने को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

 वित्त मंत्रालय ने मोबाइल बनाने में उपयोग होने वाले जिन पार्ट पर इंपोर्ट ड्यूटि घटाई है, उनमें मुख्य लैंस, बैक कवर, सिम साकेट,पेच, कंडक्टिव क्लाथ, बैटरी कवर, फ्रंट कवर, मिडल कवर,  एलसीडी कंडक्टिव फोम,बीटी फोम,हीट डिसीपैशन स्टीकर बैटरी कवर, स्टीकर बैटरी स्लाट, फ़िल्म फ्रंट फ़्लैश ,मोबाइल बनाने में उपयोग होने वाली साइड की शामिल हैं.

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि भारत में मोबाइल बनने से न सिर्फ मोबाइल फोन सस्ते होंगे वरन इससे मोबाइल उद्यमियों को लाभ भी मिलेगा.

NSIT
Nsmch