LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

स्कूलों में छुट्टी को लेकर नहीं थमा विवाद, ACS केके पाठक की आपत्ती के खिलाफ पटना डीएम ने मुख्य सचिव से मांगी मदद, लिखा लेटर

स्कूलों में छुट्टी को लेकर नहीं थमा विवाद,  ACS केके पाठक की

PATNA : पटना जिले की प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में शीतलहर के कारण छुट्टी किए जाने को लेकर बिहार शिक्षा विभाग और पटना जिला प्रशासन के बीच छीड़ी लड़ाई में अब बिहार के मुख्य सचिव की भी इंट्री होनेवाली है। मामले में जिस तरह से शिक्षा विभाग ने शीतलहर को लेकर स्कूलों में छुट्टी देने के डीएम के फैसले को कानून के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उसके बाद अब पटना डीएम ने इस मामले में निदान के लिए मुख्य सचिव को लेटर लिखा है। 

स्कूलों में छुट्टी को लेकर बढ़ते विवाद के बाद आज जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मुख्य सचिव से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। उनसे अपने स्तर से मामले में उचित पहल का अनुरोध किया है।

24 जनवरी को मुख्य सचिव को भेजे पत्र में डीएम ने कहा है कि पटना जिला में शीत दिवस की स्थिति और कम तापमान की वजह से बच्चों के जीवन पर खतरा की आशंका है। इसको देखते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत सभी प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों व कोचिंग संस्थानों समेत निजी एवं सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध 25 जनवरी तक विस्तारित किया गया।

इससे पहले मंगलवार को पटना डीएम ने ठंड को देखते हुए जिले के सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में धारा 144 के तहत 25 जनवरी तक छुट्टी किए जाने का निर्देश दिया था। लेकिन इस आदेश के कुछ समय बाद ही शिक्षा विभाग ने डीएम को तीन पन्नों का लेटर लिखकर इस छुट्टी को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी थी। साथ ही इस छुट्टी के औचित्य को लेकर प्रमाण देने की घोषणा की गई थी।

NSIT
Nsmch