LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

माघी पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, लगा रहे हैं श्रद्धा की डुबकियां

माघी पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब,

पटना/भागलपुर/मुंगेर:  माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर आज भोर से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. भक्तों का हुजूम सूर्योदय के काफी देर पहले से ही पटना, भागलपुर और मुंगेर के घाटों पर पहुंच गया. लाखों की तादात में भक्त आज गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे हैं.  माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर गंगा की धारा में पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर जुटी हुई है.

पटना में गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है. यहां ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान का सिलसिला जारी है. पटना के सभी गंगा घाटों पर लोगों का हुजूम उमड़ा. वहीं मोकामा, हाथिदह में भी सुबह से हीं श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर जुटी हुई है.

NSIT
Nsmch

तो वहीं भागलपुर के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में माघी पुर्णिमा को लेकर बिहार और झारखंड के लाखों शिव भक्त उत्तर वाहनी गंगा में  डुबकी लगा रहे हैं.   मार्घी पुर्णिया के महत्व के बारे में अजगैबीनाथ के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि आज के दिन गंगा स्नान करने से सारे पापों का नाश होता है और बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव का महत्व होने पर कांवरिया अजगैबीनाथ उत्तर वाहनी गंगा जल लेकर देवघर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर महाशिवरात्रि में शिव और  पार्वती विवाह करते हैं.

भागलपुर सनातन संस्कृति में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है. आज के दिन गंगा स्नान करने से साधकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है. भागलपुर के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है.भागलपुर सहित आसपास के कई जिलों से श्रद्धालुओं गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं.  बरारी सीढ़ी घाट सखी चंद्र घाट मुसहरी घाट पुल घाट माणिक सरकार घाट कहलगांव का बटेश्वर घाट सुल्तानगंज का अजमेर नाथ घाट के अलावे सभी गंगा घाट पर श्रद्धालु पूजा पाठ कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं. इस दौरान एक महिला श्रद्धालु अपने साथ भगवान कृष्ण बाल स्वरूप को अपना बेटा मानते हुए गंगा स्नान कराने पहुंची, दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि मां की पूर्णिमा में स्नान करने से काफी संतुष्टि मिलती है और काफी सुबह-सुबह फल भी प्राप्त होता है इसलिए माघी पूर्णिमा में हम लोग गंगा स्नान करने आए हैं

वहीं भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी   गंगा घाटों पर माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने हजारो श्रद्धालु पहुंचे हैं. 

मुंगेर में माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर पुण्य कमाने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. मान्यता है कि माघ पूर्णिमा को देवता धरती पर आते हैं. उनसे आशीष मांगने मुंगेर जिला के कई गंगा घाटों पर तड़के सुबह से माघी स्नान का श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाटों पे पहुंचने लगे है 

.

माघी पूर्णिमा में गंगा स्नान का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालु दूर दराज से भी मुंगेर के कष्ठरणी गंगा घाट , बबुआ गंगा घाट , सोझी घाट सहित अन्य गंगा घाटों पे स्नान के लिय हजारों की संख्या में श्रद्धालु अहले सुबह से ही पहुंचने लगे है . 

गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गंगा घाटों पर खतरा के निशान को लेकर रस्सी लगाई गई है. गंगा घाटों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल के साथ ही गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. 

भागलपुर से अंजनी कुमार झा,बालमुकुंद, मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट