LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, एमपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, एमपी के पूर्व भा

SITAMARHI : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार पहुंचे। जहां वह एमपी के पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा के पैतृक गांव सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में स्थित कोरियाही पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें प्रभात झा का बीते 26 जुलाई को 67 साल की उम्र में दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। स्व. झा का अंतिम संस्कार 27 जुलाई को तीन बजे उनके पैतृक गांव कोरियाही में हुआ।

सड़क मार्ग से गए गांव

इससे पहले सीएम मोहन का विमान आज दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा, जहां से वह सड़क मार्ग से प्रभात झा के गांव पहुंचे। सीएम ने बताया कि वह अंतिम संस्कार में  पहुंचने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से वे उस दिन नहीं आ सके। 

मोहन यादव ने प्रभात झा को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके घरवालों से भी बातचीत की। झा के निधन पर देश-प्रदेश की तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने झा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है। झा पार्टी में कई अहम पदों पर रहे थे। उन्होंने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वे लंब समय से बीमार थे।