LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का निधन, सौ वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता का निधन, सौ वर्

DESK : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को उज्जैन में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। शाम को उनके पिता का निधन हो गया। मुख्यंमत्री रात साढ़े नौ बजे भोपाल से इंदौर आ रहे हैं, यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे। पूनमचंद यादव ने लगभग 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। 

बताया जाता है कि पूनमचंद यादव पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ थे और उनका उज्जैन के  फ्रीगंज स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। 

यही नहीं सोमवार को शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबूजी की कुशलक्षेम पूछी थी। 

पूनमचंद यादव जी के जीवन के बारे में बताया जाता है कि वह शुरुआत से ही संघर्षशील रहे। खेती के साथ ही उन्होंने कई व्यवसाय भी लिए और संघर्ष से जीवन जीते हुए बेटे नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉक्टर मोहन यादव और बेटी कलावती यादव के साथ ही शांति देवी को भी पढ़ाया लिखाया।

NSIT
Nsmch